


Chardham Yatra 2025: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं होगी यात्रा, ये जरूरी बातें पहले जांच लें
उत्तराखंड की चार धाम यात्रा—यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ—हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र मानी जाती है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। सरकार ने यात्रा से जुड़ी तिथियों, प्रक्रिया और जरूरी कागजात की जानकारी जारी की है।
कब खुलेंगे और बंद होंगे मंदिरों के कपाट:
-
यमुनोत्री और गंगोत्री: 30 अप्रैल 2025 को खुले
-
केदारनाथ: 2 मई 2025 को खुले
- Advertisement -
-
बद्रीनाथ: 4 मई 2025 को खुलेंगे
-
संभावित बंद तिथियां:
-
यमुनोत्री व केदारनाथ: 23 अक्टूबर
-
गंगोत्री: 22 अक्टूबर
-
बद्रीनाथ: 6 नवंबर
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया:
-
आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाएं।
-
Register/Login पर क्लिक कर जानकारी भरें।
-
चारों धामों के विवरण भरकर रजिस्टर बटन दबाएं।
-
पंजीकरण प्रमाण पत्र डाउनलोड करें।
-
धाम पहुंचकर रजिस्ट्रेशन वेरिफिकेशन कराएं।
-
55 वर्ष से अधिक उम्र या गंभीर रोगियों को हेल्थ सर्टिफिकेट आवश्यक।
-
वाहन से यात्रा कर रहे हैं तो उसका पंजीकरण भी जरूरी।
-
हेलिकॉप्टर सेवा लेनी है तो वेबसाइट पर पहले से बुकिंग करें।
-
हेमकुंड साहिब के लिए भी यही प्रक्रिया लागू है।
यात्रा से पहले चेकलिस्ट:
-
हेल्थ एडवाइजरी पढ़ना न भूलें।
-
पंजीकरण की पुष्टि कर लें।
-
गर्म कपड़े जैसे जैकेट, शॉल रखें।
-
वेरिफिकेशन पॉइंट पर सर्टिफिकेट और दर्शन स्लॉट टोकन साथ रखें।
-
जरूरी दवाएं, वैध आईडी और सफर में सफाई का ध्यान रखें।
-
नशा न करें और रास्तों पर कचरा न फैलाएं।