Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आखातीज पर चढ़ेगा पतंगबाजी का खुमार, गर्मी करेगी परीक्षा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > आखातीज पर चढ़ेगा पतंगबाजी का खुमार, गर्मी करेगी परीक्षा
बीकानेर

आखातीज पर चढ़ेगा पतंगबाजी का खुमार, गर्मी करेगी परीक्षा

editor
editor Published April 29, 2025
Last updated: 2025/04/29 at 9:33 PM
Share
SHARE
Share News

आखातीज पर बीकानेर में पतंगबाजी की धूम, लेकिन गर्मी ने बढ़ाई चुनौती

बीकानेर में आखातीज का त्योहार इस बार पतंगबाजी के जोश और गर्मी की तपिश के साथ मनाया जाएगा। मंगलवार को जहां तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जिससे शहरवासियों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

पिछले दो दिनों से बीकानेर का तापमान लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को जहां तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा, वहीं मंगलवार को यह 45 डिग्री के करीब पहुंच गया। अनुमान है कि बुधवार को तापमान में और इजाफा हो सकता है।

इस मौसम में भी पतंगबाजी को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। शहर की छतों पर पतंगबाजों ने गर्मी से बचाव के लिए खास इंतजाम किए हैं। कई लोगों ने छतों पर टेंट लगवा दिए हैं ताकि तपती धूप में भी पतंगबाजी का आनंद बिना रुकावट लिया जा सके।

- Advertisement -

हालांकि दोपहर के समय सूरज की तीव्र किरणों के कारण लोग कुछ समय के लिए छतों से नीचे उतर आए, लेकिन जैसे ही चार बजे के बाद धूप कुछ ढली, आसमान में फिर से रंग-बिरंगी पतंगों की बहार छा गई।

शहर के परकोटे वाले क्षेत्र में पतंगबाजी का नजारा खासा देखने लायक रहेगा, वहीं बाहरी क्षेत्रों में भी खुले आसमान और ऊंची छतों पर लोग पूरी तैयारी के साथ आखातीज का आनंद लेंगे।


Share News

editor April 29, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली रविवार को शाम 5 बजे
बीकानेर
सेवा से हटाए गए नर्सिंग कर्मियों ने शुरू की भूख हड़ताल
बीकानेर
फर्जी खाता खोलकर लाखों का लेन-देन, दो पर धोखाधड़ी का केस
बीकानेर
डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी, व्यापारियों ने रचाया षड्यंत्र
बीकानेर
गुजरात में ISI के लिए जासूसी, एक और संदिग्ध स्वास्थ्यकर्मी गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा अभियान
बीकानेर
नापासर में अलसुबह पापड़ फैक्ट्री में लगी भीषण आग
बीकानेर
जमानत के बदले रिश्वत? अदालत में भ्रष्टाचार की जांच पर उठे सवाल
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली रविवार को शाम 5 बजे

Published May 24, 2025
बीकानेर

सेवा से हटाए गए नर्सिंग कर्मियों ने शुरू की भूख हड़ताल

Published May 24, 2025
बीकानेर

फर्जी खाता खोलकर लाखों का लेन-देन, दो पर धोखाधड़ी का केस

Published May 24, 2025
बीकानेर

डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी, व्यापारियों ने रचाया षड्यंत्र

Published May 24, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?