Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: झगड़े में युवक की मौत के बाद, जयपुर में तनाव, शास्त्री नगर थाने में हुई पत्थरबाजी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > झगड़े में युवक की मौत के बाद, जयपुर में तनाव, शास्त्री नगर थाने में हुई पत्थरबाजी
crimeराजस्थान

झगड़े में युवक की मौत के बाद, जयपुर में तनाव, शास्त्री नगर थाने में हुई पत्थरबाजी

editor
editor Published August 17, 2024
Last updated: 2024/08/17 at 7:28 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

शास्त्री नगर इलाके में दिनेश स्वामी नामक युवक की मौत के बाद जयपुर में तनाव की स्थिति बन गई है। एक तरफ समाज के लोग शास्त्री नगर थाने पर ही धरना देने बैठ गए। तो वहीं दूसरी ओर थाने के बाहर लोगों ने धरना दे रहे समाज के लोगों पर पथराव कर दिया। पुलिस ने थाने के बाहर बैठे दो युवकों को हिरासत में लिया।जानकारी के अनुसार झगड़े में युवक की मौत के बाद समाज के लोग थाने पर धरना दे रहे थे। इस बीच विधायक गोपाल शर्मा और हवामहल विधायक बाल मुकुंद आचार्य थाने पहुंचकर समझाइश कर रहे थे। तभी थाने के बाहर धरना दे रहे लोगों पर सामने के मकान से पथराव हुआ, जिसके जवाब में हिंदू समुदाय के लोगों ने भी पथराव किया।

इस पर पुलिस ने थाने के बाहर बैठे दो युवकों को हिरासत में लिया। इस गिरफ्तारी के विरोध में सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा और आईपीएस राशि डोगरा के बीच नोकझोंक हो गई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर थाने से लोगों को बाहर निकलने का प्रयास किया।

एक करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी की मांग

विधायक और उनके सहयोगियों ने पुलिस पर बदतमीजी करने का आरोप भी लगाया। कहा गया कि आईपीएस राशि डोगरा बल प्रयोग करने की कोशिश कर रही हैं। सरकार और पीड़ित पक्ष के बीच सहमति बनाने का प्रयास जारी है। पीड़ित पक्ष एक करोड़ रुपये एक सरकारी नौकरी और एक डेयरी की मांग कर रहा है।

- Advertisement -

ये है मामला

जयपुर के शास्त्री नगर इलाके में बीती रात एक झगड़े के बाद 36 वर्षीय युवक दिनेश स्वामी की मौत हो गई थी। स्वामी बस्ती निवासी दिनेश स्वामी अपने साथी जितेंद्र के साथ स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहा था। तभी आजाद कॉलोनी में उसकी स्कूटी की टक्कर एक ई-रिक्शा से हो गई। टक्कर के बाद ई-रिक्शा में सवार तीन युवकों और दिनेश के बीच मारपीट हो गई। इस घटना के बाद दिनेश स्वामी अपने घर पहुंचा, लेकिन वहां अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor August 17, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में खुलेगा पहला आधुनिक गुरुकुल, योग-वेद और आयुर्वेद की शिक्षा
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में युवक की मौत मामले में नई जांच कमेटी गठित
बीकानेर
व्हाट्सऐप पर मिलेगी ई-मित्र की 100 से ज्यादा सरकारी सेवाएं
बीकानेर
अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए पंजीकरण शुरू, 1 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन
राजस्थान
घर में घुसकर हमला और पत्थरबाजी, महिला सहित कई लोगों पर केस दर्ज
बीकानेर
राजस्थान में 64 पुलिस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिले नए एसपी
राजस्थान
झुंझुनूं में हिस्ट्रीशीटर का पुलिस से सामना, गाड़ियों को टक्कर मारकर भागा
बीकानेर
सब्जी रेहड़ी लगाने वाले युवक से मारपीट, खाजूवाला थाने में मामला दर्ज
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए पंजीकरण शुरू, 1 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

Published March 14, 2026
राजस्थान

राजस्थान में 64 पुलिस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिले नए एसपी

Published March 14, 2026
राजस्थान

घरेलू गैस पर्याप्त, शहर में 25 और गांव में 45 दिन बाद बुकिंग

Published March 13, 2026
Bijaliबीकानेरराजस्थान

गर्मी को देखते हुए विद्युत तंत्र सुधारना जरूरी 

Published March 12, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?