Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: दुष्कर्म का प्रयास करने वाले को पांच साल का कठोर कारावास
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > दुष्कर्म का प्रयास करने वाले को पांच साल का कठोर कारावास
बीकानेरराजस्थान

दुष्कर्म का प्रयास करने वाले को पांच साल का कठोर कारावास

editor
editor Published December 20, 2023
Last updated: 2023/12/20 at 8:33 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। बाड़े में पशु लेने गई 15 साल की लडक़ी को अकेला देखकर पकड़ा था आरोपी ने न्यायालय अपर सत्र (महिला उत्पीडऩ) की विशेष न्यायाधीश रश्मि आर्य ने 15 साल की लडक़ी से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को पांच साल का कठोर कारावास और 14,000 रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। पीडि़ता के पिता की ओर से 28 फरवरी, 15 को नोखा थाना पुलिस को रिपोर्ट दी गई थी कि सायं 4 बजे उसकी 15 साल की पुत्री घर से 200 मीटर दूर बाड़े में पशुओं को लेने गई थी।जैसे ही वह बाड़े में गई तो कुचोर-अगूणी निवासी आरोपी ओमप्रकाश ने उसे पकड़ लिया और जबरन मकान की तरफ ले गया। पीडि़ता ने विरोध किया तो उसके कपड़े फाड़ दिए, दोनों हाथों से गला दबाया और पैरों पर चोट मारी। पीडि़ता के जोर-जोर से चिल्लाने पर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस को मौके से आरोपी के पैरों के निशान और पीडि़ता को घसीटने के निशान मिले। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में चालान पेश कर दिया था। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के बाद ओमप्रकाश को दोषी माना और उसे 5 साल के कठोर कारावास व 14,000 रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड जमा नहीं कराने पर आरोपी को 3 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अभियोजन पक्ष की ओर से कोर्ट में 7 गवाहों के बयान हुए। राज्य की ओर से पैरवी गणेश गहलोत व पीडि़ता की ओर से पैरवी रामरतन गोदारा ने की।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 20, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – Mums Kiddo modling Workshop का शानदार आयोजन
बीकानेर राजस्थान
बीकानेर में बड़ा सड़क हादसा, निजी बस पलटी, कई घायल
बीकानेर
नाल में बड़ी चोरी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में एक ही सर्जन के भरोसे वेस्कुलर इलाज
बीकानेर
आईपीएल शुरू होते ही बीकानेर में सट्टेबाजी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय
बीकानेर
बीकानेर में दो नाबालिग बच्चे लापता, पुलिस जुटी तलाश में
बीकानेर
जूनागढ़ क्षेत्र में अतिक्रमण पर कार्रवाई, निगम ने हटवाए ठेले
बीकानेर
बंगाल चुनाव को लेकर भाजपा ने सौंपी जिम्मेदारियां, बीकानेर नेता शामिल
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – Mums Kiddo modling Workshop का शानदार आयोजन

Published March 28, 2026
बीकानेर

बीकानेर में बड़ा सड़क हादसा, निजी बस पलटी, कई घायल

Published March 28, 2026
बीकानेर

नाल में बड़ी चोरी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद

Published March 28, 2026
बीकानेर

पीबीएम अस्पताल में एक ही सर्जन के भरोसे वेस्कुलर इलाज

Published March 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?