


बीकानेर। जिले के लालगढ़ जाटान थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले एक व्यक्ति ने अपने ही दामाद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इससे दामाद बुरी तरह झुलस गया। रविवार को पुलिस ने उसके बयान लिए। इसमें पीड़ित ने बताया कि उसका अपने ससुर से विवाद चल रहा है। इसी के चलते ससुर उसके घर आया और उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गांव बुधरवाली के हरजिंद्रसिंह पुत्र तेजसिंह ने पुलिस को दिए पर्चा बयान में बताया कि चौदह दिसंबर को उसका ससुर गांव गद्दरखेड़ा निवासी अंग्रेज सिंह उसके घर आया। आरोपी और पीड़ित के बीच पहले से पारिवारिक विवाद चल रहा है। आरोपी ने पारिवारिक मुद्दे पर बातचीत की। थोड़ी ही देर में बातचीत विवाद में बदल गई। आरोपी ने अपने साथ लाया पेट्रोल उस पर डाल दिया और आग लगा दी। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। पीड़ित ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। लालगढ़ थाने से मिली जानकारी के अनुसार घटना का कारण आरोपी और पीड़ित के बीच विवाद है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
