Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नशीली टेबलेट और कैप्सूल किए थे बरामद, एक लाख रुपए जुर्माना लगाया
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > नशीली टेबलेट और कैप्सूल किए थे बरामद, एक लाख रुपए जुर्माना लगाया
राजस्थानहनुमानगढ़

नशीली टेबलेट और कैप्सूल किए थे बरामद, एक लाख रुपए जुर्माना लगाया

editor
editor Published December 2, 2023
Last updated: 2023/12/02 at 5:16 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

हनुमानगढ़। विशेष कोर्ट के जज एनडीपीएस प्रकरण रूपचंद सुथार ने नशीली टेबलेट-कैप्सूल तस्करी के मामले में शुक्रवार को दोषी युवक को दस साल के कठोर कारावास की सजा से दंडित किया। एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया।
विशिष्ट लोक अभियोजक दिनेश दाधीच ने बताया कि प्रकरण के अनुसार 18 मार्च 2020 को सदर पुलिस थाना के तत्कालीन प्रभारी की ओर से टीम के साथ थाना क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम नूरपुरा जाने वाली लिंक रोड के कच्चा रास्ता पर पहुंची तो वहां दो लडक़े बैठे दिखाई दिए, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। इन्हें काबू कर नाम-पता पूछा तो एक की पहचान सुरेंद्र उर्फ छिन्द्रसिंह पुत्र महेंद्र सिंह रायसिख निवासी वार्ड 8, डबलीराठान मौलवी बास के रूप में हुई। वहीं, दूसरा लडक़ा नाबालिग था। इन दोनों के पास मिले थैले को चैक किया तो थैले में ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड ट्राईओ एसआर टेबलेट के 14 पत्ते, पारवोरिन स्पास कैप्सूल के 28 पत्ते भरे हुए तथा 550 खुले कैप्सूल और 55 खाली पत्ते पारवोरिन स्पास कैप्सूल के मिले। इस प्रकार कुल 140 अवैध टेबलेट व 830 अवैध कैप्सूल मिले जो सभी एनडीपीएस घटक के होने पाए गए।सुरेंद्र उर्फ छिन्द्रसिंह व नाबालिग के पास कोई लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने सुरेंद्र उर्फ छिन्द्रसिंह को गिरफ्तार कर विधि से संघर्षरत बालक को डिटेन कर लिया। दोनों के खिलाफ सदर पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। पीलीबंगा पुलिस थाना की ओर से इसमें अनुसंधान किया गया। अनुसंधान में सुरेंद्र उर्फ छिन्द्रसिंह एवं नाबालिग के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में अपराध प्रमाणित माना गया। नाबालिग किशोर के खिलाफ किशोर न्याय बोर्ड में अलग से चालान पेश किया गया और आरोपी सुरेंद्र उर्फ छिन्द्रसिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में आरोप पत्र कोर्ट में प्रस्तुत किया गया गया। विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 9 गवाह पेश किए गए और 37 दस्तावेज प्रदर्शित करवाए गए।विचारण के पश्चात और दोनों पक्षों की सुनवाई करने के बाद गुरुवार को कोर्ट विशिष्ट न्यायाधीश रूपचंद सुथार की ओर से सुनवाई के पश्चात आरोपी सुरेंद्र उर्फ छिन्द्रसिंह को बिना लाइसेंस के अवैध नशीली दवाइयां अपने कब्जे में रखने बाबत एनडीपीएस एक्ट में दोषसिद्ध किया गया। सजा के बिंदु पर सुनवाई की गई। इस पर विशिष्ट लोक अभियोजक दिनेश दाधीच ने कोर्ट से अभियोजन पक्ष की ओर से अपराध साबित करने और हनुमानगढ़ में आए दिन नशे के केस अत्यधिक होने और समाज पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को देखते हुए आरोपी को अधिकतम दंड से दंडित करने का निवेदन किया। दोनों पक्षों की सुनवाई के पश्चात कोर्ट विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस प्रकरण रूपचंद सुथार ने आरोपी सुरेंद्र उर्फ छिन्द्रसिंह को एनडीपीएस एक्ट में 10 वर्ष के कठोर कारावास और एक लाख रुपए जुर्माना एवं जुर्माना अदा नहीं करने पर अदम अदायगी जुर्माना 6 माह का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतने की सजा सुनाई।तस्करी अनेक निर्दोष युवाओं की हत्या करने जैसा कार्यकोर्ट की ओर से सजा के बिंदु पर सुनवाई के दौरान फैसला सुनाते समय कहा गया कि वर्तमान में इस क्षेत्र में ऐसे अवैध मादक पदार्थों की तस्करी संबंधी मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे न केवल राज्य सरकार को राजस्व हानि हो रही है बल्कि राज्य सरकार के नशा मुक्ति अभियान पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे अपराधों से समाज व युवा वर्ग पर विपरीत प्रभाव पडऩे की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।जहां हत्या के मामले में अभियुक्त एक या दो व्यक्तियों की हत्या करता है। वहीं, इस अधिनियम के तहत अपराध कार्य करने वाला व्यक्ति अनेक निर्दोष युवाओं की हत्या करने के रूप में होता है और समाज पर इसका घातक प्रभाव होता है। आए दिन हनुमानगढ़ क्षेत्र में नशे की ओवरडोज से युवक अपनी जान गंवा रहे हैं।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 2, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

श्रीकोलायत में स्कॉर्पियो सवारों ने लूटी नकदी व जेवर – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में मारपीट कर सवा लाख रुपये छीने – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में धमकी देकर युवक की बाइक में लगाई आग – Bikaner News
बीकानेर
होली पर पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानें समय और सूतक – National News
बीकानेर
खामेनेई की हत्या पर भारत की चुप्पी, सोनिया के सवाल – National News
बीकानेर
आज बहनें दिनभर घोलें माला, शाम 6:36 से होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
बीकानेर
स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने सब्जी विक्रेता से मारपीट कर नकदी और सामान लूटा
बीकानेर
बीकानेर में आज होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6:36 से रात 9 बजे तक
बीकानेर

You Might Also Like

राजनीतिराजस्थान

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में बीकानेर के नेताओं को स्थान

Published March 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान में दो से अधिक संतान वालों के लिए चुनाव की पाबंदी हटाई – Rajasthan News

Published March 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान

Published February 27, 2026
राजस्थान

पंचायत चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी, 4.02 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

Published February 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?