Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: कार की टक्कर से युवक की मौत,हाईवे पर लगा जाम एक करोड़ मुआवजे की मांग
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > कार की टक्कर से युवक की मौत,हाईवे पर लगा जाम एक करोड़ मुआवजे की मांग
राजस्थानश्रीगंगानगर

कार की टक्कर से युवक की मौत,हाईवे पर लगा जाम एक करोड़ मुआवजे की मांग

editor
editor Published September 13, 2023
Last updated: 2023/09/13 at 3:44 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

श्रीगंगानगर।श्रीगंगानगर में एनएच 62 पर जाम लगाकर बैठे ग्रामीण।कार की टक्कर से मंगलवार रात साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। वह खेत से मजदूरी करके घर लौट रहा था। टक्कर के बाद कार चालक भाग गया। हादसे बाद ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया।हादसा श्रीगंगानगर के गांव महियांवाली में बिड़ला पब्लिक स्कूल के पास हुआ। बुधवार सुबह भी एनएच 62 पर जाम लगा रहा। इससे सूरतगढ़ रोड पर एक किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई।ग्रामीणों से वार्ता करते अधिकारी।टोल से बचने के लिए गांव से निकलते वाहन चालक ग्रामीणों ने बताया कि गांव से करीब आधा किलोमीटर दूरी पर टोल नाका है। वाहन चालक टोल बचाने के लिए टोल से पहले वाहन को गांव महियांवाली की तरफ मोड़ देते हैं। गांव के अंदरूनी रास्ते से आगे आकर नेशनल हाइवे पर आ जाते हैं। इस तरह वे टोल बचा लेते हैं।कार ने मारी टक्कर कार चालक भी टोल बचाने के लिए गांव में से होकर निकला। इस दौरान गांव का बलराम गोसाईं (40) पास के खेत में मजूदरी कर लौट रहा था। वह गांव की तरफ बढ़ता, इससे पहले गांव से नेशनल हाइवे की तरफ आती कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।ग्रामीणों ने लगाया जाम हादसे के बाद ग्रामीणों ने एनएच 62 नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। बुधवार सुबह एएसपी सतनाम सिंह, सीओ सिटी प्रशांत कौशिक और एसडीएम संजय अग्रवाल मौके पर पहुंचे। एएसपी सतनाम सिंह और एसडीएम अग्रवाल ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण मृतक के परिवार के लिए एक करोड़ रुपए मुआवजे, आरोपी की गिरफ्तार करने, टोल नाके को वर्तमान जगह से करीब दो से तीन किलोमीटर सूरतगढ़ रोड पर शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि टोल नाके के कारण ही वाहनों की आवाजाही गांव में बढ़ी है। इससे पहले भी हादसे हुए हैं।एनएच 62 पर लगी वाहनों की कतार।सूरतगढ़ रोड पर दूर तक ट्रकों की लाइन लग गई। श्रीगंगानगर से जाने वाले वाहनों के चालकों को जाम लगे होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने श्रीगंगानगर के पास से ही अन्य रास्तों से निकलना शुरू कर दिया। बीकानेर की तरफ से आ रहे वाहनों की सूरतगढ़ रोड पर कतार लग गई।बीकानेर से आने वाले कुछ वाहन चालकों ने भी गांव महियांवाली और अन्य रास्तों से होकर वाहन निकाले। मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की विनीता आहूजा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रहलादराय टाक, दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसएिशन अध्यक्ष धर्मवीर डुडेजा सहित कई लोग पहुंचे और घटना पर दुख जताया। सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक धरना जारी था।तलाकशुदा है मृतक बलराम का कुछ समय पहले पत्नी से तलाक हुआ था। इसके बाद से उसका बेटा और बेटी अपने ननिहाल में रहते हैं। पत्नी ने दूसरी शादी कर ली है। बलराम गांव में अकेला रहता था। उसके बच्चों को हादसे की सूचना दी गई है।

 

 

- Advertisement -

Share News
Chat on WhatsApp

editor September 13, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

श्रीकोलायत में स्कॉर्पियो सवारों ने लूटी नकदी व जेवर – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में मारपीट कर सवा लाख रुपये छीने – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में धमकी देकर युवक की बाइक में लगाई आग – Bikaner News
बीकानेर
होली पर पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानें समय और सूतक – National News
बीकानेर
खामेनेई की हत्या पर भारत की चुप्पी, सोनिया के सवाल – National News
बीकानेर
आज बहनें दिनभर घोलें माला, शाम 6:36 से होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
बीकानेर
स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने सब्जी विक्रेता से मारपीट कर नकदी और सामान लूटा
बीकानेर
बीकानेर में आज होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6:36 से रात 9 बजे तक
बीकानेर

You Might Also Like

राजनीतिराजस्थान

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में बीकानेर के नेताओं को स्थान

Published March 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान में दो से अधिक संतान वालों के लिए चुनाव की पाबंदी हटाई – Rajasthan News

Published March 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान

Published February 27, 2026
राजस्थान

पंचायत चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी, 4.02 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

Published February 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?