Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अचानक पीबीएम में डेेगू के रोगी बढ़े, प्रशासन आया अलर्ट मोड़ पर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Health > अचानक पीबीएम में डेेगू के रोगी बढ़े, प्रशासन आया अलर्ट मोड़ पर
Healthबीकानेर

अचानक पीबीएम में डेेगू के रोगी बढ़े, प्रशासन आया अलर्ट मोड़ पर

editor
editor Published August 31, 2023
Last updated: 2023/08/31 at 1:00 PM
Share
SHARE
Share News

बीकानेर। मच्छरों की बढ़ती तादाद से डेंगू-मलेरिया के फैलाव की जताई जा रही आशंका अब सही साबित होती दिख रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच आदि भले की जा रही हो, लेकिन नगर निगम प्रशासन की तरफ से अभी मच्छरों की वंशवृद्धि रोकने और मच्छरनाशी छिडक़ाव जैसे कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। नतीजन डेंगू बड़ों के साथ अब बच्चों पर भी हमलावर हो गया है। बुधवार को 24 घंटे के दौरान अकेले पीबीएम अस्पताल में भारी संख्या में बुखार पीडि़त पहुंचे। इनमें से 221 मरीजों के रक्त के नमूनों की जांच की गई। जिसमें 19 में डेंगू पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। डेंगू के इन मरीजों में से 14 की हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। चिंताजनक पहलू यह भी है कि इन 19 मरीजों में पांच बच्चे भी शामिल हैं। पीबीएम में भर्ती डेंगू के अधिकांश मरीजों में प्लेटलेट की कमी होना सामने आया है। अब तक पीबीएम हॉस्पिटल में 68 डेंगू-मलेरिया के रोगी रिपोर्ट हो चुके हैं। इनमें से 47 को भर्ती कर इलाज दिया गया है या दिया जा रहा है। पीबीएम में अभी अलग से डेंगू वार्ड नहीं है। मेडिसिन विभाग के अधीन मरीजों का उपचार चल रहा है। गंभीर मरीज को आईसीयू में भर्ती किया जा रहा है। पीबीएम के ब्लड बैंक ने भी प्लेटलेट्स की जरूरत को देखते हुए 24 घंटे की व्यवस्था रखी है। ग्रामीण क्षेत्र में भी डेंगू-मलेरिया के रोगी बढ़ रहे हैं। ऐसे में सीएचसी-पीएचसी में भी पुख्ता इंतजार किए जा रहे हैं। वहां भी मरीजों का दबाव बढऩे की खबर है।


Share News

editor August 31, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 14 सितंबर तय
राजस्थान
बीकानेर में विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस पर आयोजन, धर्म-संरक्षण का संकल्प
बीकानेर
देशभर में स्कूली बच्चों में बढ़ रही हिंसा, दो राज्यों से चौंकाने वाली घटनाएं सामने आईं
बीकानेर
शशि थरूर ने पार्टी से हटकर दिया बयान, प्रियंका गांधी ने विधेयक को कठोर बताया
बीकानेर
विवाहिता से बलात्कार, गहने छीने: तीन आरोपी नामजद
बीकानेर
पशुधन सहायक भर्ती में 243 पद बढ़े, अब कुल 2783 पदों पर होगी भर्ती
बीकानेर
भूखंड सौदे में 10 लाख की ठगी, पुलिस ने मामला दर्ज किया
बीकानेर
बीकानेर को मिली वंदे भारत ट्रेन की सौगात, दिल्ली कैंट तक हाईस्पीड यात्रा संभव
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस पर आयोजन, धर्म-संरक्षण का संकल्प

Published August 20, 2025
बीकानेर

देशभर में स्कूली बच्चों में बढ़ रही हिंसा, दो राज्यों से चौंकाने वाली घटनाएं सामने आईं

Published August 20, 2025
बीकानेर

शशि थरूर ने पार्टी से हटकर दिया बयान, प्रियंका गांधी ने विधेयक को कठोर बताया

Published August 20, 2025
बीकानेर

विवाहिता से बलात्कार, गहने छीने: तीन आरोपी नामजद

Published August 20, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?