Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: डोडा पोस्त तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > डोडा पोस्त तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
राजस्थानहनुमानगढ़

डोडा पोस्त तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

editor
editor Published August 20, 2023
Last updated: 2023/08/20 at 4:20 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

हनुमानगढ़।पुलिस ने 89 किलो डोडा पोस्त बरामदगी के मामले में करीब 6 महीने से फरार चल रहे हरियाणा के रहने वाले युवक को गिरफ्तार किया है।सदर थाना पुलिस ने टेम्पो से 89 किलो डोडा पोस्त बरामदगी के मामले में करीब 6 महीने से फरार चल रहे हरियाणा के रहने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान राजेश उर्फ राजू बिश्नोई (23) पुत्र कृपाराम बिश्नोई निवासी तलवंडी बादशाहपुर हरियाणा हाल सक्ताखेड़ा डबवाली के रूप में हुई है। टेम्पो में 89 किलोग्राम पोस्त की तस्करी करते पकड़े गए दोनों आरोपियों ने राजेश उर्फ राजू बिश्नोई को पोस्त की सप्लाई देनी थी। राजेश उर्फ राजू बिश्नोई 1.60 क्विंटल पोस्त से भरी गाड़ी छोड़कर भागने के मामले में भी फरार चल रहा था।सदर पुलिस थाना प्रभारी तेजवंत सिंह ने बताया कि टाउन थाना पुलिस ने 12 फरवरी 2023 को मेगा हाईवे पर कोहला नहर गांव और राधा स्वामी डेरा के पास ए श्रेणी नाकाबंदी कर रखी थी। नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने एक टेम्पो को रुकवाकर तलाशी ली तो उसमें 89 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से रिछपाल (21) पुत्र हरीराम बिश्नोई और पिन्टू गोदारा (19) पुत्र श्रवण बिश्नोई निवासी ढाणी गगुवा, नेवा गांव कानासर पीएस बाप जिला जोधपुर को गिरफ्तार कर लिया। डोडा पोस्त टेम्पो की बॉडी में नीचे बॉडी को बढ़ाकर बॉडी के अन्दर बनाई गई लोहे की खुफिया ट्रे में छिपाकर ले जाया जा रहा था। टाउन पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच सदर पुलिस को सौंपी।जांच अधिकारी तेजवंत सिंह के अनुसार रिमांड अवधि के दौरान हुई पूछताछ में रिछपाल और पिन्टू गोदारा ने जानकारी दी कि उन्होंने राजेश उर्फ राजू बिश्नोई को पोस्त की सप्लाई देनी थी। मामले में राजेश उर्फ राजू बिश्नोई को नामजद कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए। थाना प्रभारी के अनुसार टाउन पुलिस की इस कार्रवाई के 5 दिन बाद ही सदर पुलिस ने 17 फरवरी 2023 को एक गाड़ी से 1 क्विंटल 60 किलोग्राम पोस्त बरामद किया, जबकि गाड़ी का ड्राइवर नाकाबंदी तोड़ने के बाद पोस्त से भरी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। उस मामले में राजेश उर्फ राजू बिश्नोई मुख्य आरोपी है। उस मामले की जांच संगरिया पुलिस कर रही है। उसकी 3 थानों की पुलिस को तलाश थी। थाना प्रभारी तेजवंत सिंह के अनुसार आरोपी राजेश उर्फ राजू बिश्नोई का पीसी रिमांड मंजूर करवाकर पोस्त की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ की जा रही है। साथ ही आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने के लिए हरियाणा पुलिस से सम्पर्क किया जा रहा है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor August 20, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

श्रीकोलायत में स्कॉर्पियो सवारों ने लूटी नकदी व जेवर – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में मारपीट कर सवा लाख रुपये छीने – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में धमकी देकर युवक की बाइक में लगाई आग – Bikaner News
बीकानेर
होली पर पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानें समय और सूतक – National News
बीकानेर
खामेनेई की हत्या पर भारत की चुप्पी, सोनिया के सवाल – National News
बीकानेर
आज बहनें दिनभर घोलें माला, शाम 6:36 से होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
बीकानेर
स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने सब्जी विक्रेता से मारपीट कर नकदी और सामान लूटा
बीकानेर
बीकानेर में आज होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6:36 से रात 9 बजे तक
बीकानेर

You Might Also Like

राजनीतिराजस्थान

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में बीकानेर के नेताओं को स्थान

Published March 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान में दो से अधिक संतान वालों के लिए चुनाव की पाबंदी हटाई – Rajasthan News

Published March 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान

Published February 27, 2026
राजस्थान

पंचायत चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी, 4.02 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

Published February 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?