


हनुमानगढ़। दो लोगों के खिलाफ नोहर पुलिस थाना इलाके की एक ढाणी में घुसकर गाली-गलौज करने और किशोरी को किडनैप करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। दो लोगों के खिलाफ नोहर पुलिस थाना इलाके की एक ढाणी में घुसकर गाली-गलौज करने और किशोरी को किडनैप करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। नोहर पुलिस थाना इलाके की एक ढाणी में घुसकर गाली-गलौज करने और किशोरी को किडनैप करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नोहर पुलिस थाने में दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि 20 जून की रात को रोहताश पुत्र अमरसिंह जाट निवासी दलपतपुरा और नरेश पुत्र रामप्रताप निवासी सरदारपुरा खालसा तहसील रावतसर उसकी ढाणी में आए। उन्होंने उसकी नाबालिग पुत्री को जबरन छूने का प्रयास किया। गलत इशारे और गाली-गलौज की। दोनों जने रात 12 बजे तक ढाणी के आगे चक्कर लगाते रहे और उसकी पुत्री का अपहरण करने की धमकी दी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जांच थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह कर रहे हैं। कलेक्ट्रेट परिसर से बाइक चोरी
जिला कलेक्ट्रेट परिसर से दिनदहाड़े अज्ञात जना बाइक चोरी कर ले गया। इस संबंध में जंक्शन पुलिस थाना में शुक्रवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार नरेन्द्र कुमार (34) पुत्र कन्हैया लाल निवासी वार्ड 60, सुरेशिया ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि वह अपनी बाइक पर सवार होकर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आया। कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर जाने के बाद पीछे से कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चोरी कर ले गया। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल प्रेम कुमार कर रहे हैं। पुलिस फिलहाल अज्ञात चोर की तलाश में जुटी हुई है।
