Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जोधपुर में 70 लाख की गोल्ड चोरी, चोर ने एक ही रात में दो दुकानों को निशाना बनाया
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > चोरी > जोधपुर में 70 लाख की गोल्ड चोरी, चोर ने एक ही रात में दो दुकानों को निशाना बनाया
चोरीजोधपुरराजस्थान

जोधपुर में 70 लाख की गोल्ड चोरी, चोर ने एक ही रात में दो दुकानों को निशाना बनाया

editor
editor Published May 30, 2023
Last updated: 2023/05/30 at 7:02 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जोधपुर – जोधपुर भीतरी शहर के बीच बाजार से एक चोर करीब 70 लाख रुपए का गोल्ड और ज्वेलरी ले गया। चोर ने एक ही रात में दो दुकानों को निशाना बनाया।सुबह जब ज्वेलर पुरुषोत्तम सोनी कड़ेल दुकान पर पहुंचा तो ताले टूटे मिले। मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र के घोड़ों के चौक का है।सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि वारदात से पहले सोमवार रात को चोर दो बार दुकान देखकर गया। इसके बाद देर रात करीब साढ़े तीन बजे उसने वारदात को अंजाम दिया।इधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ज्वेलरी शॉप मालिक पुरुषोत्तम सोनी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि चोर ने पुरुषोत्तम सोनी की दुकान के सामने नवरत्न सोनी की दुकान को भी निशाना बनाया। यहां से भी उसने करीब ढाई लाख रुपए कीमत का 70 ग्राम गोल्ड चुराया।चोरी करने के बाद चेहरा नजर न आए, इसलिए चोर ने अपना मुंह शर्ट से ढक लिया था।चोरी करने के बाद चेहरा नजर न आए, इसलिए चोर ने अपना मुंह शर्ट से ढक लिया था।कैरी बैग में गोल्ड और ज्वेलरी ले जाता दिखासदर बाजार थाना अधिकारी हनुमान सिंह ने बताया कि पुरुषोत्तम सोनी की घोड़ों के चौक स्थित सीता सदन मार्केट में ज्वेलरी शॉप है। यहीं पर ज्वेलरी बनाने की वर्कशॉप भी है। वे सुबह करीब 9 बजे दुकान पर पहुंचे तो उन्हें ताले टूटे हुए मिले।इस पर आस-पास के व्यापारियों को भी बुलाया। जब दुकान की तलाशी ली गई तो पता चला कि चोर रात 3 बजकर 37 मिनट पर दुकान में घुसा था। यहां से वह करीब सवा किलो का सोना लेकर फरार हो गया।इसकी कीमत करीब 70 लाख रुपए की है। इसमें से करीब 40 लाख की गोल्ड की ज्वेलरी है जबकि 30 लाख का रॉ गोल्ड है। आरोपी सीसीटीवी में मुंह ढक कर एक कैरी बैग में गोल्ड ले जाते हुए नजर आ रहा है।थाना अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि चोर ने पहले मार्केट के मेन गेट के ताले को चाबी से खोला और इसके बाद दुकान के ताले तोड़े। ऐसे में इस एंगल से भी जांच की जा रही है कि मार्केट के मेन गेट की चाबी चोर तक पहुंची कैसे?सीसीटीवी फुटेज उसी मार्केट का है, जहां चोरी की घटना हुई है। यह फुटेज सोमवार रात करीब 9:30 बजे का है। इस दौरान चोर ने चेहरा भी नहीं ढका हुआ था।सीसीटीवी फुटेज उसी मार्केट का है, जहां चोरी की घटना हुई है। यह फुटेज सोमवार रात करीब 9:30 बजे का है। इस दौरान चोर ने चेहरा भी नहीं ढका हुआ था।पहले दो बार आया और दुकान देखकर चला गया पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो सामने आया कि वारदात से पहले 29 मई को रात 9.30 बजे मार्केट की गली में एक व्यक्ति चक्कर लगाता है और दुकान को देख कर चला जाता है। इसके बाद रात 10.50 बजे वही युवक फिर से आता है और दुकान के बाहर खड़ा होकर उसका पूरा मुआयना करता है।आरोपी चोर रात करीब 10 बजकर 50 मिनट पर दोबारा रैकी करने पहुंचा था और इसके बाद वारदात को अंजाम दिया।आरोपी चोर रात करीब 10 बजकर 50 मिनट पर दोबारा रैकी करने पहुंचा था और इसके बाद वारदात को अंजाम दिया।रैकी में नहीं छुपा पाया चेहराचोर ने रात साढ़े तीन बजे बाद वारदात को अंजाम दिया। उसी मार्केट की गली में लगे हुए सीसीटीवी कैमरा के फुटेज में वह एक थैली में चोरी का माल ले जाते हुए कैद हुआ। युवक ने रात को चोरी करने के बाद अपनी शर्ट से मुंह छुपा लिया था ताकि किसी भी सीसीटीवी में उसका चेहरा न दिखे। लेकिन, इससे पहले जब उसने दो बार रैकी की थी तो वह अपना चेहरा नहीं छुपा पाया।दो बार रैकी करने के बाद चोर ने रात करीब साढ़े तीन बजे वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान जैसे ही सीसीटीवी देखा, कपड़े से चेहरा ढक लिया।दो बार रैकी करने के बाद चोर ने रात करीब साढ़े तीन बजे वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान जैसे ही सीसीटीवी देखा, कपड़े से चेहरा ढक लिया।पुलिस जांच रही कि किसी परिचित का हाथ तो नहींदुकान मालिक ने बताया कि इस दुकान में कुछ सोना रॉ मटीरियल के रूप भी रखा था, जिस पर भी चोर ने हाथ साफ किया। फिलहाल रैकी और वारदात के बाद सीसीटीवी में वह अकेला ही दिख रहा है। इस बाजार में 50 से ज्यादा छोटी-बड़ी ज्वेलरी शॉप और वर्कशॉप हैं। लेकिन, चोर ने उसी दुकान को चुना, जिसमें उस रात बड़ी मात्रा में सोना रखा था। ऐसे में पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं इसमें किसी परिचित का हाथ तो नहीं।घटना के बाद मौके पर व्यापारी जमा हो गए और कार्रवाई करने की मांग करने लगे।घटना के बाद मौके पर व्यापारी जमा हो गए और कार्रवाई करने की मांग करने लगे।व्यापारियों में रोष इतनी बड़ी वारदात होने से व्यापारियों में रोष है। घटना के बाद मार्केट के बाहर व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई और सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। व्यापारियों का कहना था कि रात्रि गश्त नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं।

 

 

 

- Advertisement -

Share News
Chat on WhatsApp

editor May 30, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

श्रीकोलायत में स्कॉर्पियो सवारों ने लूटी नकदी व जेवर – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में मारपीट कर सवा लाख रुपये छीने – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में धमकी देकर युवक की बाइक में लगाई आग – Bikaner News
बीकानेर
होली पर पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानें समय और सूतक – National News
बीकानेर
खामेनेई की हत्या पर भारत की चुप्पी, सोनिया के सवाल – National News
बीकानेर
आज बहनें दिनभर घोलें माला, शाम 6:36 से होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
बीकानेर
स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने सब्जी विक्रेता से मारपीट कर नकदी और सामान लूटा
बीकानेर
बीकानेर में आज होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6:36 से रात 9 बजे तक
बीकानेर

You Might Also Like

राजनीतिराजस्थान

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में बीकानेर के नेताओं को स्थान

Published March 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान में दो से अधिक संतान वालों के लिए चुनाव की पाबंदी हटाई – Rajasthan News

Published March 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान

Published February 27, 2026
राजस्थान

पंचायत चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी, 4.02 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

Published February 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?