Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: वीनू गुप्ता होंगी राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी की बॉस ? 16 मुख्य सचिव की दौड़ में
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > वीनू गुप्ता होंगी राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी की बॉस ? 16 मुख्य सचिव की दौड़ में
देश-दुनियाराजस्थान

वीनू गुप्ता होंगी राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी की बॉस ? 16 मुख्य सचिव की दौड़ में

editor
editor Published April 28, 2023
Last updated: 2023/04/28 at 4:17 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में एक बार फिर सबसे ऊंची कुर्सी पर कोई महिला अफसर बैठ सकती हैं। यह कुर्सी है राज्य मुख्य सचिव की। वर्तमान मुख्य सचिव उषा शर्मा 30 जून को रिटायर होने वाली हैं। अब उनकी जगह कौन लेगा? इसकी तलाश राज्य सरकार ने शुरू कर दी है।
संयोग कुछ ऐसा बन रहा है कि उषा शर्मा के बाद सबसे सीनियर अधिकारी महिला वीनू गुप्ता हैं। सीएम अशोक गहलोत की सरकार में पिछले 4 सालों से जिस तरह के पदों पर वीनू गुप्ता पदस्थ रही हैं, उससे वे मुख्य सचिव की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। अगर उनके नाम की घोषणा होती है तो राजस्थान पहला राज्य होगा जहां तीसरी बार महिला मुख्य सचिव होंगी।
सीनियरिटी के हिसाब से टॉप-16 आईएएस अफसरों की लिस्ट का  एक्सपर्ट के माध्यम से एनालिसिस किया तो वीनू गुप्ता के अलावा कुछ और अफसरों के नाम भी सामने आए। उनकी टक्कर में दो महिला और हैं। वहीं एक सवाल ये भी है कि क्या मौजूदा मुख्य सचिव उषा शर्मा को एक्सटेंशन मिलेगा?
आज स्पेशल रिपोर्ट में पढि़ए, कौन हो सकता है राजस्थान ब्यूरोक्रेसी का मुखिया?
दूसरे सीनियर अफसर भी, लेकिन प्रतिनियुक्ति का पेच
राजस्थान के मुख्य सचिव की कुर्सी की रेस में दिल्ली में प्रतिनियुक्ति का एक अलग ही पेच है। टॉप-10 सीनियर आईएएस अफसरों में से 6 दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर हैं। सभी की प्रतिनियुक्ति की समयावधि खत्म होने में अभी एक से तीन साल बकाया हैं। उनमें से किसी भी अफसर की सेवाएं राज्य सरकार ने अब तक वापस नहीं मांगी हैं।
उषा शर्मा भी मुख्य सचिव बनने से पहले दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर ही थीं, लेकिन उनकी सेवाएं तीन महीने पहले (30 जनवरी-2022 से पहले अक्टूबर-2021) वापस मांग ली गई थी। दिल्ली में प्रतिनियुक्ति वाले किसी भी आईएएस अफसर की सेवाएं वापस मांगने की लंबी प्रक्रिया है और केंद्र व राज्य सरकार दोनों की सहमति की जरूरत पड़ती है।
किसी दूसरे अफसर के लिए यह प्रक्रिया अब तक राज्य सरकार ने नहीं की है, जिसे तीन महीने पहले (30 जून-2023 से) शुरू करना चाहिए था। ऐसे में दिल्ली में पदस्थ आईएएस अफसरों को अब इस रेस में शामिल नहीं माना जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में गए अफसरों में से कोई भी फिलहाल राजस्थान लौटने के लिए इच्छुक भी नहीं है।
यह हैं उषा शर्मा के बाद टॉप-16 आईएएस अफसर
राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में वर्तमान में मुख्य सचिव उषा शर्मा के बाद 16 आईएएस अफसर अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं। यह सब 1993 बैच तक के हैं। नियमानुसार, जिसे मुख्य सचिव बनाया जाता है, उसका अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर होना आ‌वश्यक है। साथ ही किसी प्रमुख शासन सचिव या शासन सचिव या उससे जूनियर रैंक वाले या किसी प्रमोटी आईएएस (स्टेट सेवाओं से) अफसर को मुख्य सचिव नहीं बनाया जा सकता।
इनके बाद 1994 बैच के अफसर हैं, जिनमें से कोई भी अतिरिक्त मुख्य सचिव नहीं है। इस हिसाब से ये 16 अफसर ही मुख्य सचिव बनने की सारी शर्तें पूरी करते हैं।


Share News
Chat on WhatsApp

editor April 28, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आधुनिक जिम सेंटर का शुभारंभ – Bikaner News
बीकानेर
जम्भेश्वर नगर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 56 सिलेंडर जब्त – Bikaner News
बीकानेर
सड़क पर अचानक पशु आने से स्कॉर्पियो पलटी, 6 युवक घायल – Bikaner News
बीकानेर
देश का अनोखा मामला: एम्स में हरीश राणा की इच्छामृत्यु प्रक्रिया शुरू – National News
देश-दुनिया
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
रानी बाजार मंडल में दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान’ का उत्साहपूर्ण समापन
बीकानेर राजस्थान
काम के दौरान दीवार गिरने से व्यक्ति की मौत – Bikaner News
बीकानेर
फर्जी वसीयत से जमीन हड़पने का आरोप, तीन के खिलाफ केस दर्ज – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

देश का अनोखा मामला: एम्स में हरीश राणा की इच्छामृत्यु प्रक्रिया शुरू – National News

Published March 15, 2026
बीकानेरराजस्थान

रानी बाजार मंडल में दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान’ का उत्साहपूर्ण समापन

Published March 15, 2026
देश-दुनिया

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान – National News

Published March 15, 2026
राजस्थानशिक्षा

मार्च में जारी हो सकता है RBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट, तैयारी अंतिम चरण में – Bikaner News

Published March 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?