Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बड़ी खबर:गहलोत सरकार ने इन भर्तियों को किया कैंसिल,नए सिरे से होगी प्रक्रिया
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Health > बड़ी खबर:गहलोत सरकार ने इन भर्तियों को किया कैंसिल,नए सिरे से होगी प्रक्रिया
Healthराजस्थानशिक्षा

बड़ी खबर:गहलोत सरकार ने इन भर्तियों को किया कैंसिल,नए सिरे से होगी प्रक्रिया

editor
editor Published April 13, 2023
Last updated: 2023/04/13 at 4:39 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर –   चिकित्सा विभाग में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे बेराेजगाराें काे लंबा इंतजार करना पड़ेगा। विभाग की 5 बड़ी भर्तियां फार्मासिस्ट, नर्सिंग ऑफिसर, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सहायक रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन भर्ती निरस्त कर दी गई है। अब इन भर्तियों के लिए नए सिरे से विज्ञप्ति जारी की जाएगी। चौंकाने वाली बात है कि इन सभी भर्तियों की प्रक्रिया 4 से 5 महीने पहले शुरू हुई थी।

इन सभी को राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (शिफु) के जरिए करवाया जा रहा था। परीक्षा के बजाय इसमें शैक्षणिक व व्यावसायिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर नियुक्ति दी जानी थी। भर्ती के लिए अभ्यर्थी आवेदन भी कर चुके थे, लेकिन अब इन्हें निरस्त कर दिया गया है। पांच बार तो आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई थी। अभ्यर्थी बार-बार आवेदन की तिथि बढ़ाने का भी विरोध कर रहे थे। अब बेरोजगार युवाओं को नौकरी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

ये भर्तियां निरस्त होंगी : फार्मासिस्ट, नर्सिंग ऑफिसर, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सहायक रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन भर्ती
भर्ती –  पद
फार्मासिस्ट भर्ती – 2020
नर्सिंग ऑफिसर भर्ती –  1289
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता –  1155
सहायक रेडियोग्राफर –  1015
लैब टेक्नीशियन –  1044

इनमें कितने अभ्यर्थी आवेदन कर चुके थे, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।

विभागीय अफसर बोले- सरकार ने अनुभव प्रमाण पत्र को लेकर कुछ नए नियम तय किए हैं। पदों की संख्या भी बढ़ सकती है। इसलिए विज्ञप्तियां निरस्त करेंगे।

- Advertisement -

पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को फिर नहीं करना पड़ेगा आवेदन

चिकित्सा विभाग की शिफु के जरिए हो रही 5 भर्तियों की पहले जारी विज्ञप्ति को निरस्त किया जाएगा। पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा नहीं करना होगा। – सुरेश कुमार नवल, निदेशक (अराजपत्रित), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं जयपुर

10 साल में फार्मासिस्ट की दो भर्तियां निकालीं, दोनों निरस्त

पिछले दस साल में फार्मासिस्ट की दो बार भर्ती निकाली और दोनों बार निरस्त कर दी। सरकार मंशा स्पष्ट करे कि भर्ती कराएगी या नहीं। भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी नहीं की तो आंदोलन करेंगे। – प्रवीण सैन, अध्यक्ष, फार्मा यूथ वेलफेयर संस्थान


Share News
Chat on WhatsApp

editor April 13, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में खुलेगा पहला आधुनिक गुरुकुल, योग-वेद और आयुर्वेद की शिक्षा
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में युवक की मौत मामले में नई जांच कमेटी गठित
बीकानेर
व्हाट्सऐप पर मिलेगी ई-मित्र की 100 से ज्यादा सरकारी सेवाएं
बीकानेर
अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए पंजीकरण शुरू, 1 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन
राजस्थान
घर में घुसकर हमला और पत्थरबाजी, महिला सहित कई लोगों पर केस दर्ज
बीकानेर
राजस्थान में 64 पुलिस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिले नए एसपी
राजस्थान
झुंझुनूं में हिस्ट्रीशीटर का पुलिस से सामना, गाड़ियों को टक्कर मारकर भागा
बीकानेर
सब्जी रेहड़ी लगाने वाले युवक से मारपीट, खाजूवाला थाने में मामला दर्ज
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए पंजीकरण शुरू, 1 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

Published March 14, 2026
राजस्थान

राजस्थान में 64 पुलिस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिले नए एसपी

Published March 14, 2026
राजस्थान

घरेलू गैस पर्याप्त, शहर में 25 और गांव में 45 दिन बाद बुकिंग

Published March 13, 2026
Bijaliबीकानेरराजस्थान

गर्मी को देखते हुए विद्युत तंत्र सुधारना जरूरी 

Published March 12, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?