Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: इस बार होलाष्टक 9 दिन के होंगे
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > इस बार होलाष्टक 9 दिन के होंगे
बीकानेरहोली

इस बार होलाष्टक 9 दिन के होंगे

editor
editor Published February 27, 2023
Last updated: 2023/02/27 at 6:37 PM
Share
SHARE
Share News

बीकानेर। इस बार होलाष्टक 9 दिन के होंगे। होली के आठ दिन पहले शुरू होने वाले ये होलाष्टक फाल्गुन शुक्ल अष्टमी के साथ रविवार को मध्यरात्रि 12 बजकर 59 मिनट पर शुरू हो गए, जो जो फाल्गुन पूर्णिमा पर 7 मार्च तक रहेंगे। इस बीच दो एकादशी आने से इस बार होलाष्टक 9 दिन के होंगे। इस दौरान शादी – ब्याह सहित सभी तरह के मांगलिक कार्यों पर विराम रहेगा। अब मार्च में सिर्फ दो दिन ही सावे रहेंगे। इसके बाद 5 मई को पहला पंचांगीय सावा होगा।

ज्योतिषाचार्य सुरेश शास्त्री ने बताया कि फाल्गुन शुक्ल अष्टमी 26 फरवरी को रात 12.59 बजे शुरू हो गई, ऐसे में अष्टमी के साथ ही होलाष्टक शुरू हो गए है, जो फाल्गुन पूर्णिमा तक रहेंगे। इस बीच दो एकादशी आने से इस बार होलाष्टक 7 मार्च तक 9 दिन के होंगे। इस बीच सभी तरह के मांगलिक कार्य पूर्णतया वर्जित रहेंगे। अब मार्च में सिर्फ 8 और 9 मार्च को ही पंचांगीय सावे है। इसके बाद गुरु अस्त होने के चलते मई में ही सावे शुरू हो पाएंगे।

ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि होलाष्टक होलिका दहन से आठ दिन पहले से लग जाता है। इस बार होलाष्टक 27 फरवरी से 7 मार्च तक रहेंगे। इस दौरान मांगलिक और शुभ कार्यों पर रोक रहेगी। इस बीच विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, मकान-वाहन की खरीदारी आदि किसी भी शुभ कार्य की मनाही होती है। हालांकि देवी-देवताओं की आराधना के लिए होलाष्टक के दिन बहुत ही श्रेष्ठ माने जाते हैं। भगवान विष्णु की आराधना करना विशेष फलदायी रहेगा।

27 साल बाद बना संयोग इस बार फाल्गुन माह में 27 साल बाद शुक्ल पक्ष में दो एकादशी का संयोग बना है। दो और तीन मार्च को एकादशी मनाई जाएगी। पहले दिन स्मार्त सम्प्रदाय के लोग एकादशी मनाएंगे, वहीं अगले दिन वैष्णव मत वाले एकादशी मनाएंगे।

- Advertisement -

Share News

editor February 27, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान में हीटवेव अलर्ट, बीकानेर में पारा 48 डिग्री तक पहुंचने की चेतावनी
बीकानेर
वक्फ संशोधन कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
बीकानेर
माउंट ल्होत्से से लौटते वक्त पर्वतारोही राकेश बिश्नोई की मौत
बीकानेर
बीकानेर दौरे से पहले कांग्रेस नेता नजरबंद, लगाए गंभीर आरोप
बीकानेर
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, टॉप किया कॉमर्स स्ट्रीम ने
बीकानेर
RPSC इंटरव्यू की तारीखें घोषित, 2 जून से शुरू होंगे साक्षात्कार
बीकानेर
संविधान की अनदेखी पर सुप्रीम कोर्ट नाराज़, ईडी की कार्रवाई पर रोक
बीकानेर
राजस्थान में टॉप करने वाली बेटियों को मिलेगा नकद इनाम
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

राजस्थान में हीटवेव अलर्ट, बीकानेर में पारा 48 डिग्री तक पहुंचने की चेतावनी

Published May 22, 2025
बीकानेर

वक्फ संशोधन कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

Published May 22, 2025
बीकानेर

माउंट ल्होत्से से लौटते वक्त पर्वतारोही राकेश बिश्नोई की मौत

Published May 22, 2025
बीकानेर

बीकानेर दौरे से पहले कांग्रेस नेता नजरबंद, लगाए गंभीर आरोप

Published May 22, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?