Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अभिभावकों का नही मिल रहा सहयोग,शिक्षको ने दी आंदोलन की चेतावनी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > अभिभावकों का नही मिल रहा सहयोग,शिक्षको ने दी आंदोलन की चेतावनी
बीकानेर

अभिभावकों का नही मिल रहा सहयोग,शिक्षको ने दी आंदोलन की चेतावनी

editor
editor Published February 12, 2023
Last updated: 2023/02/12 at 5:49 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जनाधार बना शिक्षको के लिए मुसीबत

अभिभावकों का नही मिल रहा सहयोग,शिक्षको ने दी आंदोलन की चेतावनी

बीकानेर। जनाधार ऑथेंटिकेशन व डीबीटी से भुगतान राज्य के शिक्षको के लिए मुसीबत बनती जा रही है। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश सभाध्यक्ष अरविंद व्यास एवं प्रदेशाध्यक्ष नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्य सचिव महोदया द्वारा 13 फरवरी 2023 को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ निशुल्क यूनिफॉर्म की होने वाली समीक्षा बैठक से पूर्व 85 प्रतिशत जनाधार प्रमाणीकरण एवं शत प्रतिशत डीबीटी बिलों को पूर्ण करने का लक्ष्य जिलों को दिया है तथा 13 फरवरी तक जिनकी प्रोग्रेस 85 प्रतिशत से कम है ऐसे पीईईओ व शिक्षको के विरुद्ध राज्य स्तर से सीसीए रूल्स में कार्यवाही के निर्देश भी विभाग स्तर से दिए गए है जो उचित नही है। इससे सम्पूर्ण शिक्षक समाज उद्वेलित है। संगठन के अतिरिक्त महामंत्री रवि आचार्य ने बताया कि आधार व जनाधार ऑथेंटिकेशन का कार्य शिक्षको व स्कूलों का नही है। जिन परिवारो के जनाधार नही है उन्हें बनवाने, जिनके जनाधार बन चुके है उनमें बकाया रहे बच्चों के नाम जुड़वाने, जिनके नाम पूर्व से जुड़े है व बैंक खाता संख्या लिखने में त्रुटियां रह गयी है उन्हें सुधरवाने का काम शिक्षको का नहीं है ।जबरन शिक्षको को नोटिस व सीसीए रूल्स में कार्यवाही की धमकी देकर कार्य करवाना तुगलकी फरमान जारी करने जैसा है राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय सरकार के इस निर्णय का पुरजोर विरोध करता है।

संगठन के प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने बताया कि राज्य के शिक्षको द्वारा हर परिस्थिति में शासन व प्रशासन द्वारा दिए गए समस्त कार्यो को बखूबी पूरा किया है।किन्तु अभिभावकों द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा है ऐसे में सीसीए रूल्स में कार्यवाही की धमकी के साथ क्षेत्र में आने वाली समस्याओं को नजरअंदाज करते हुए दबाव डालकर कार्य करवाने के निर्देश प्रदान करना समीचीन नहीं है।

- Advertisement -

संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री प्रहलाद शर्मा ने बताया कि निशुल्क यूनिफॉर्म सिलाई राशि का भुगतान का कार्य डीबीटी के स्थान पर प्रत्येक जिले के समग्र शिक्षा के माध्यम से अभिभावकों के बैंक खाते की डायरी की स्व प्रमाणित प्रति मंगवाकर पीईईओ के जरिये सम्पन्न करवाया जाने तथा जनाधार ऑथेंटिकेशन व डीबीटी से भुगतान की कार्यवाही पर तत्काल रोक लगवाते हुए शिक्षको व पीईईओ के विरुद्ध की जा रही अनावश्यक कार्यवाही पर अंकुश लगाया जाने की मांग को लेकर राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। सुनवाई नहीं होने पर शिक्षको को मजबूरन राज्य व्यापी आंदोलन प्रारंभ करने मजबूर होना पड़ेगा।


Share News
Chat on WhatsApp

editor February 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

श्रीकोलायत में स्कॉर्पियो सवारों ने लूटी नकदी व जेवर – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में मारपीट कर सवा लाख रुपये छीने – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में धमकी देकर युवक की बाइक में लगाई आग – Bikaner News
बीकानेर
होली पर पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानें समय और सूतक – National News
बीकानेर
खामेनेई की हत्या पर भारत की चुप्पी, सोनिया के सवाल – National News
बीकानेर
आज बहनें दिनभर घोलें माला, शाम 6:36 से होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
बीकानेर
स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने सब्जी विक्रेता से मारपीट कर नकदी और सामान लूटा
बीकानेर
बीकानेर में आज होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6:36 से रात 9 बजे तक
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

श्रीकोलायत में स्कॉर्पियो सवारों ने लूटी नकदी व जेवर – Bikaner News

Published March 3, 2026
बीकानेर

बीकानेर में मारपीट कर सवा लाख रुपये छीने – Bikaner News

Published March 3, 2026
बीकानेर

बीकानेर में धमकी देकर युवक की बाइक में लगाई आग – Bikaner News

Published March 3, 2026
बीकानेर

होली पर पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानें समय और सूतक – National News

Published March 3, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?