Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का वाहन हर घर तक पहुंचे- जिला कलक्टर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का वाहन हर घर तक पहुंचे- जिला कलक्टर
बीकानेर

डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का वाहन हर घर तक पहुंचे- जिला कलक्टर

editor
editor Published January 16, 2023
Last updated: 2023/01/16 at 6:12 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर । जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि डोर दो टू डोर कचरा कलेक्शन का वाहन हर घर तक पहुंचे निगम इसे सुनिश्चित करें।
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि कचरा संग्रहण कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही ना हो इसके लिए नियमित वेरिफिकेशन किया जाए।
भगवती प्रसाद कलाल ने मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत रोड डिवाइडर की पेंटिंग काम का टेंडर लगवाने के लिए निर्देश देते हुए कहा कि इसके तहत नये काम स्वीकृत करवाएं जाए। नगर विकास न्यास पार्क में साफ-सफाई, मरम्मत आदि के प्रस्ताव भी इस योजना के तहत करवाने के लिए निगम को भिजवाएं। उन्होंने निगम को पीडब्ल्यूडी के साथ समन्वय करते हुए मॉनिटरिंग कर नाला सफाई कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि कार्य की धीमी प्रगति अस्वीकार्य है । निगम और न्यास आपसी समन्वय से कार्य करें।
ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत 100 दिन का काम पूरे करने वाले लोगों को मुख्यमंत्री रोजगार गारंटी योजना में 25 दिन का अतिरिक्त कार्य उपलब्ध करवाने की बात कही।
बैठक में बताया गया कि अब तक 10,000 लोगों को मनरेगा में 100 दिन का रोजगार दिया जा चुका है । जिला कलक्टर ने कहा कि मनरेगा में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को 100 दिन का रोजगार मिले यह प्रयास किया जाए, जिससे इस योजना में भी अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि इसके तहत सड़कों पर मिट्टी हटाने , किनारों पर साफ-सफाई, स्कूलों में रंग रोगन ,मरम्मत आदि कार्य लिए जाएं।
जिला कलक्टर ने कहा कि नहर बंदी के दौरान पंचायत की डिग्गी का चिन्हीकरण कर साफ सफाई का काम समय पर प्रारंभ किया जाए । जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग विकास अधिकारी से समन्वय कर कैनाल से डिग्गी तक के चैनल को मरम्मत करवाने के प्रस्ताव मनरेगा के तहत स्वीकृत करवाएं। उन्होंने माइनर कैनाल में झाड़ झंकाड की साफ-सफाई के कार्य भी मनरेगा में लेने के निर्देश दिए।
जिले में विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि किसानों को अबाधित रुप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो इसके लिए विजीलेंस गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग, आर यू आई डी पी, नगर विकास न्यास, निगम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, स्थानीय निकाय , वन सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। जिला कलक्टर ने बजट घोषणाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग को काम पूरी गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के. सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे

*बीस सूत्री कार्यक्रम की बैठक*, *समयबद्ध रुप से लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश*
बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करें कि निर्धारित लक्ष्य तय समय में पूरे हों । इसके लिए नियमित रुप से मॉनिटरिंग की जाए। जिला कलक्टर ने कहा कि शहर में शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए टीकाकरण से वंचित बच्चों की पहचान के लिए सर्वे किया जाए। उन्होंने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकरण के लिए सर्वे हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी सहयोग लेने के निर्देश दिए।


Share News
Chat on WhatsApp

editor January 16, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 48 लाख की साइबर ठगी का खुलासा – Bikaner News
बीकानेर
सोने के वजन में हेराफेरी कर गोल्ड लोन लेने का आरोप, जांच शुरू – Bikaner News
बीकानेर
दुकान पर बुलाकर युवक से मारपीट और जातिगत अपमान का मामला दर्ज – Bikaner News
बीकानेर
AI से PhD थीसिस लिखने पर UGC की बड़ी कार्रवाई, छात्रों को दोबारा लिखने के आदेश – National News
देश-दुनिया
RSS के शताब्दी कार्यक्रम में भारत रत्न को लेकर सावरकर पर भागवत का बयान – National News
देश-दुनिया
पांचू पुलिस ने भारतमाला मार्ग से अवैध अफीम के साथ युवक को पकड़ा – Bikaner News
बीकानेर
राजस्थानी भाषा के अधिकार को लेकर 21 फरवरी को बीकानेर में प्रदर्शन – Bikaner News
बीकानेर
नागौर का वह चबूतरा, जहां से भारत में पंचायतीराज व्यवस्था की हुई शुरुआत – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 48 लाख की साइबर ठगी का खुलासा – Bikaner News

Published February 8, 2026
बीकानेर

सोने के वजन में हेराफेरी कर गोल्ड लोन लेने का आरोप, जांच शुरू – Bikaner News

Published February 8, 2026
बीकानेर

दुकान पर बुलाकर युवक से मारपीट और जातिगत अपमान का मामला दर्ज – Bikaner News

Published February 8, 2026
बीकानेर

पांचू पुलिस ने भारतमाला मार्ग से अवैध अफीम के साथ युवक को पकड़ा – Bikaner News

Published February 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?