Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अस्पताल के सर्जन डॉक्टर को गोली मारने की धमकी देकर मांगे 3 लाख रुपये,एसपी से की कार्रवाई की मांग
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > अस्पताल के सर्जन डॉक्टर को गोली मारने की धमकी देकर मांगे 3 लाख रुपये,एसपी से की कार्रवाई की मांग
राजस्थानहनुमानगढ़

अस्पताल के सर्जन डॉक्टर को गोली मारने की धमकी देकर मांगे 3 लाख रुपये,एसपी से की कार्रवाई की मांग

editor
editor Published January 11, 2023
Last updated: 2023/01/11 at 5:00 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ में प्राइवेट हॉस्पिटल में सीनियर सर्जन डॉक्टर महावीर प्रसाद शर्मा को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सीनियर सर्जन से 3 लाख रुपए की डिमांड की गई और नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी गई। इस घटना को लेकर डॉक्टर्स में नाराजगी है। धमकी देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर बुधवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले डॉक्टर्स ने एसपी से मुलाकात की और सीनियर सर्जन की सुरक्षा की गुहार लगाई।
सीनियर सर्जन डॉ. महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि वह टाउन में आदित्या हॉस्पिटल और एसएलजी हॉस्पिटल में सेवाएं दे रहे हैं। उनके पास आसनदास निवासी गली नंबर 4, इंद्रा कॉलोनी, टाउन अपनी पत्नी शीला रानी के बच्चेदानी की समस्या को दिखाने के लिए कई बार आया। उन्होंने जांच के बाद शीला रानी के बच्चेदानी का ऑपरेशन करने की सलाह दी। जब आसनदास ने ऑपरेशन करवाने के लिए कहा तो उसने सभी जांचें करवाकर 18 नवंबर 2022 को ऑपरेशन किया जाना तय किया। उसने डॉ. सविता सोनी और डॉ. जगदीश खत्री के साथ मिलकर शीला का ऑपरेशन किया। 3 दिन बाद 21 नवंबर 2022 को शीला रानी को डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके कुछ दिन बाद आसनदास अपनी पत्नी शीला को बुखार होने की बात कहकर दिखाने के लिए आया था, तब उन्होंने उसको दवाई दे दी, लेकिन इसके बाद भी शीला की तबीयत सही नहीं हुई तो उन्होंने हायर सेंटर में इलाज करवाने की सलाह दी। इसके बाद आसनदास ने श्रीगंगानगर स्थित एसएन सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और जयपुर के अस्पताल में भी इलाज करवाया।
सीनियर सर्जन ने बताया कि आज से 45 दिन पहले आसन दास उसके घर आया और उसको बताया कि उसकी पत्नी शीला स्वस्थ है। जयपुर और श्रीगंगानगर में इलाज करवाने में उसका 3 लाख रुपए का खर्च आया है, जो वह उससे लेगा। उस समय उसके हॉस्पिटल में कार्य करने वाला ओमप्रकाश भी मौके पर मौजूद था। उसने आसनदास को कोई भी राशि देने से मना कर दिया तो आसनदास उसे भला-बुरा कहते हुए वहां से चला गया। कुछ दिन बाद आसनदास उसके हॉस्पिटल में आया, लेकिन वह नहीं थे। इसके बाद वह हॉस्पिटल में काम करने वाले ओम और विकास को धमकी देते हुए चला गया कि 3 लाख रुपए नहीं दिए तो वह उनको जान से मार देगा।
डॉ. शर्मा ने बताया कि आसनदास मंगलवार को एसएलजी हॉस्पिटल आया। इस दौरान वह अपने कमरे में मरीज देख रहे थे। आसनदास ने डॉ. भूपेन्द्र नारंग के पास जाकर कहा कि वह उनसे 3 लाख रुपए लेगा। नहीं तो उसका बहुत बड़ा नुकसान पहुंचाएगा और उसे जान से भी मार सकता है। डॉ. शर्मा ने बताया कि मंगलवार देर शाम करीब 7.30 बजे उसके मोबाइल नंबर पर आसनदास ने फोन कर धमकी दी कि अगर उसने 3 लाख रुपए नहीं दिए तो वह पिस्तौल से गोली चलाकर उसको जान से मार देगा। डॉ. शर्मा ने आरोप लगाया कि आसनदास जान से मारने का डर दिखाकर उससे 3 लाख रुपए मांग रहा है। आईएमए जिलाध्यक्ष डॉ. भवानीसिंह ऐरन ने कहा कि सीनियर डॉक्टर को धमकी देने की घटना से पूरे डॉक्टर्स समुदाय में रोष है। आईएमए इस घटना की निंदा करता है। उन्होंने आसनदास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने के साथ वरिष्ठ सर्जन डॉ. महावीर प्रसाद शर्मा के जानमाल की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग एसपी से की।


Share News
Chat on WhatsApp

editor January 11, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

श्रीकोलायत में स्कॉर्पियो सवारों ने लूटी नकदी व जेवर – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में मारपीट कर सवा लाख रुपये छीने – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में धमकी देकर युवक की बाइक में लगाई आग – Bikaner News
बीकानेर
होली पर पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानें समय और सूतक – National News
बीकानेर
खामेनेई की हत्या पर भारत की चुप्पी, सोनिया के सवाल – National News
बीकानेर
आज बहनें दिनभर घोलें माला, शाम 6:36 से होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
बीकानेर
स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने सब्जी विक्रेता से मारपीट कर नकदी और सामान लूटा
बीकानेर
बीकानेर में आज होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6:36 से रात 9 बजे तक
बीकानेर

You Might Also Like

राजनीतिराजस्थान

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में बीकानेर के नेताओं को स्थान

Published March 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान में दो से अधिक संतान वालों के लिए चुनाव की पाबंदी हटाई – Rajasthan News

Published March 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान

Published February 27, 2026
राजस्थान

पंचायत चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी, 4.02 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

Published February 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?