Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: छब्बीस जनवरी से होंगे राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > छब्बीस जनवरी से होंगे राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल
बीकानेरराजस्थान

छब्बीस जनवरी से होंगे राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल

editor
editor Published December 29, 2022
Last updated: 2022/12/29 at 4:18 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर, 29 दिसंबर। राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों की शुरुआत आगामी 26 जनवरी से होगी। इस दौरान सात खेलों की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने सभी संबंधित विभागों को समय रहते इसकी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा की अनुपालना में यह खेल स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इसका उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे लाना है। इस दौरान नगर निगम बीकानेर के अलावा नोखा, श्रीडूंगरगढ़, देशनोक और खाजूवाला नगर पालिकाओं के 210 वार्ड में इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
*इन खेलों की होंगी प्रतियोगिताएं*
जिला कलेक्टर ने बताया कि राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों के तहत कबड्डी, टेनिस बॉल, खो-खो, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, फुटबॉल और बास्केटबॉल की प्रतियोगिताएं होंगी। नगर पालिका और नगर निगम स्तरीय खेल प्रतियोगिता 26 से 31 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। दूसरे चरण में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 13 से 16 फरवरी तक तथा अंतिम चरण में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 25 से 28 फरवरी तक होगा।
*ऑनलाइन करवा सकेंगे रजिस्ट्रेशन*
जिला कलेक्टर ने बताया कि राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों में किसी भी आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति को राज ओलंपिक डॉट राजस्थान डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। खिलाड़ी द्वारा जनाधार की प्रविष्टि, रजिस्टर्ड परिवार के सदस्यों में से खिलाड़ी, जिला, वार्ड और खेल का चयन करने के बाद इसे सबमिट करना होगा।
*विभिन्न विभागों को दिए तैयारी के निर्देश*
जिला कलेक्टर ने विभिन्न विभागों को आवश्यक तैयारी के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने शिक्षा विभाग को ओलंपिक खेलों के लिए अध्यापकों और पीटीआई की आवश्यकता के अनुसार नियुक्ति, रजिस्ट्रेशन पोर्टल की जानकारी अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाना, खेलों के आयोजन की नियमावली तैयार करना, खेल मैदानों का चिन्हीकरण, रेफरी और अंपायर की सूची तैयार करना तथा टीमों का गठन कर इन्हें पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
इसी प्रकार स्वायत्त शासन विभाग द्वारा नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्रों में वार्डों के क्लस्टर बनाकर यूनिट तय करना, इनके नियंत्रण अधिकारी नियुक्त करना, खेल मैदान में चिन्हीकरण में सहयोग, खेल उपकरण क्रय तथा खेल पोशाकों का वितरण सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी।
*विभिन्न स्तर पर समितियां गठित*
उन्होंने बताया कि इन खेलों के आयोजन के लिए जिला, नगर पालिका और निगम स्तर पाए आयोजन समितियों का गठन किया गया है। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सम्मिलित किया गया है। उन्होंने कहा कि कमेटियों के सदस्य राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों की तरह शहरी खेलों का आयोजन भी वृहद स्तर पर किया जाना सुनिश्चित करें। सभी विभाग आपसी समन्वय रखते हुए कार्य करें। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को तैयारियों से जुड़े फीडबैक निरंतर देने के लिए निर्देशित किया है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 29, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 48 लाख की साइबर ठगी का खुलासा – Bikaner News
बीकानेर
सोने के वजन में हेराफेरी कर गोल्ड लोन लेने का आरोप, जांच शुरू – Bikaner News
बीकानेर
दुकान पर बुलाकर युवक से मारपीट और जातिगत अपमान का मामला दर्ज – Bikaner News
बीकानेर
AI से PhD थीसिस लिखने पर UGC की बड़ी कार्रवाई, छात्रों को दोबारा लिखने के आदेश – National News
देश-दुनिया
RSS के शताब्दी कार्यक्रम में भारत रत्न को लेकर सावरकर पर भागवत का बयान – National News
देश-दुनिया
पांचू पुलिस ने भारतमाला मार्ग से अवैध अफीम के साथ युवक को पकड़ा – Bikaner News
बीकानेर
राजस्थानी भाषा के अधिकार को लेकर 21 फरवरी को बीकानेर में प्रदर्शन – Bikaner News
बीकानेर
नागौर का वह चबूतरा, जहां से भारत में पंचायतीराज व्यवस्था की हुई शुरुआत – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 48 लाख की साइबर ठगी का खुलासा – Bikaner News

Published February 8, 2026
बीकानेर

सोने के वजन में हेराफेरी कर गोल्ड लोन लेने का आरोप, जांच शुरू – Bikaner News

Published February 8, 2026
बीकानेर

दुकान पर बुलाकर युवक से मारपीट और जातिगत अपमान का मामला दर्ज – Bikaner News

Published February 8, 2026
बीकानेर

पांचू पुलिस ने भारतमाला मार्ग से अवैध अफीम के साथ युवक को पकड़ा – Bikaner News

Published February 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?