Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बडी खबर: 5 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए जरूरी, आरटी पीसीआर पॉजिटिव होने पर क्वारैंटाइन किया जाएगा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > बडी खबर: 5 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए जरूरी, आरटी पीसीआर पॉजिटिव होने पर क्वारैंटाइन किया जाएगा
crimeनई दिल्ली

बडी खबर: 5 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए जरूरी, आरटी पीसीआर पॉजिटिव होने पर क्वारैंटाइन किया जाएगा

editor
editor Published December 24, 2022
Last updated: 2022/12/24 at 1:18 PM
Share
SHARE
Share News

नई दिल्ली देश में रोज औसत 150 नए मामले मिल रहे हैं, ये कुल मरीजों के महज 0.01% है। देश में कोरोना के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार अलर्ट पर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि चीन, जापान, साउथ कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट जरूरी होगा। यदि इन देशों के किसी भी यात्री में कोविड-19 के लक्षण पाए जाते हैं या टेस्ट पॉजिटिव पाया जाता है तो इन लोगों को क्वारैंटाइन किया जाएगा।

पिछले 24 घंटों में 201 नए केस
देश में पिछले 24 घंटों में 201 नए कोरोना केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि भारत में एक्टिव मामले 3,397 हैं, जो कुल मामलों का 0.01% है। रिकवरी रेट फिलहाल 98.8% है। पिछले 24 घंटों में 183 लोग ठीक हुए हैं, जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या 4,41,42,791 हो गई है।

ये तस्वीर जम्मू के गांधी नगर अस्पताल की है। कोरोना से निपटने के लिए शुक्रवार को ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली मशीनों को चेक किया गया।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- 75% लोगों ने बूस्टर डोज नहीं लगवाई
दूसरी तरफ, वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट आई है। इसमें बताया गया है कि देश में 75% लोगों ने बूस्टर डोज नहीं लगवाई है। अभी तक किसी भी राज्य में बूस्टर डोज का कवरेज 50% तक नहीं पहुंचा है। हालांकि, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में 40% से ज्यादा लोगों ने बूस्टर डोज लगवा ली है।

केंद्र की 3 दिनों में 3 हाईलेवल मीटिंग
कोरोना महामारी से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने तीन दिनों में तीन हाईलेवल मीटिंग कीं। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की। उन्होंने T3 यानी टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की रणनीति अपनाने पर जोर दिया।

चीन में इस समय कोरोना के BF.7 सब-वैरिएंट से हर दिन 5 हजार मौतें हो रही हैं। यह वैरिएंट भारत में सितंबर में आ गया था। देश में इसके केवल 4 केस हैं। इनमें 3 गुजरात और 1 केस ओडिशा में है। बिना लक्षण के ये मरीज अब स्वस्थ हैं।

- Advertisement -

27 दिसंबर को अस्पतालों में मॉक ड्रिल होगी
मांडविया ने राज्यों से 27 दिसंबर को अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं की मॉक ड्रिल करने के लिए कहा है। खासकर ऑक्सीजन प्लांट और वेंटिलेटर को लेकर राज्यों को आगाह किया। गौरतलब है कि 2020-21 में इन दो चीजों की भारी कमी हुई थी। ऐसे में केंद्र सरकार इन व्यवस्थाओं को पुख्ता रखना चाहती है।


Share News

editor December 24, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में सोलर योजना अटकी, मीटर और अफसर दोनों बने बाधा
बीकानेर
नाबालिग लापता, काली गाड़ी में ले गया युवक
बीकानेर
नया सत्र शुरू, लेकिन नई किताबें अब तक स्कूलों से नदारद
बीकानेर
ICAI कल जारी करेगा CA फाइनल, इंटर और फाउंडेशन का रिजल्ट
बीकानेर
रामदेव और पतंजलि फिर विवादों में, च्यवनप्राश से शरबत तक लगे आरोप
बीकानेर
खेत में करंट लगने से युवक की मौत, ट्रांसफार्मर बना वजह
बीकानेर
बीकानेर में व्यवसायी को गैंगस्टर की धमकी, पुलिस अलर्ट
बीकानेर
मोहर्रम 2025 में कब है आशूरा? छुट्टी और परंपरा जानिए
बीकानेर

You Might Also Like

crimeबीकानेर

खेजड़ी पर लटका मिला शव, दो पर आत्महत्या दुष्प्रेरण का आरोप!

Published July 4, 2025
crimeबीकानेर

नोखा में होटल मैनेजर पर दुष्कर्म का आरोप!

Published July 4, 2025
crimeबीकानेर

मोबाइल हैक कर 35 लाख की ठगी, एमेजॉन को ट्रांसफर

Published July 4, 2025
crime

नाबालिग से दुष्कर्म: 14 साल बाद मिला न्याय

Published July 2, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?