Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 10वीं के हिंदी के पेपर में गड़बडिय़ों की भरमार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > School > 10वीं के हिंदी के पेपर में गड़बडिय़ों की भरमार
Schoolशिक्षा

10वीं के हिंदी के पेपर में गड़बडिय़ों की भरमार

editor
editor Published December 13, 2022
Last updated: 2022/12/13 at 2:16 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। शिक्षा विभाग अर्धवार्षिक परीक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। सरकारी स्कूलों में चल रही अर्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्रों में कई गलतियां आ रही है। सोमवार को जयपुर जिले में 10वीं के हिंदी के पेपर में गलतियों की भरमार रही। गलतियों के कारण विद्यार्थी सवालों के जवाब को लेकर उलझे रहे। विद्यार्थियों ने सवाल छोड़ दिए और कई विद्यार्थी गलत करके आ गए। परीक्षा खत्म होने के बाद विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर में 9 अंकों के चार सवालों में गड़बड़ी थी। उन्होंने सभी सवालों के बोनस अंक देने की मांग की। पेपर 70 अंकों का था। एक सवाल में तो निबंध लिखना था, लेकिन 5 अंक के इस सवाल में 3 बड़े निबंध लिखने को कहा गया। हकीकत में उनमें से एक ही लिखना था।

पेपर की जांच कराएंगे विभाग
प्रश्न पत्र में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस पेपर की जांच कराई जाएगी और नियमानुसार प्रिंटिंग प्रेस के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सवालों को लेकर विद्यार्थियों के हित में निर्णय लिया जाएगा। – राजेंद्र कुमार शर्मा हंस, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय

कौनसे सवाल में क्या गड़बड़ी
प्रश्न संख्या 17 : इस सवाल में खाली स्थान भराए गए थे। इसमें बेटे की मृत्यु पर भगत…….। इस खाली स्थान को भरना था। इसमें भरने के लिए 4 ऑप्शन थे। चारों ही गलत थे। किताब में चारों ही नहीं थे। यह सवाल एक अंक का था।
प्रश्न संख्या 27 : इसमें सवाल था कि विधान शब्द का समार्थक क्या है? इसके लिए एक अपठित गद्यांश दिया था। गद्यांश में भी विधान ही अंकित था। इसलिए इसका दूसरा शब्द विद्यार्थियों को नहीं मिला। शिक्षकों ने समार्थक शब्द को भी अशुद्ध बताया। शिक्षकों ने कहा कि इसकी जगह समानार्थक होना चाहिए था। यह सवाल एक अंक का था।
प्रश्न संख्या 31 : इसमें सवाल था कि शिशु कार्य को एकटक क्यों देख रहा था? लेकिन किताब में जो पाठ था। उसमें था कि शिशु लेखक को देख रहा होता है। इसलिए कार्य के स्थान पर लेखक शब्द आना चाहिए था। यह सवाल दो अंकों का था।
प्रश्न संख्या 41 : इसमें निबंध लिखना था। इसके लिए तीन विषय दिए गए थे। इसमें (क) मोबाइल फोन – वरदान या अभिशाप, (ख) विद्यार्थी और अनुशासन और (ग) समय का सदुपयोग विषय दिए गए थे। कई विद्यार्थियों का कहना था कि उन्होंने दो या तीनों विषयों पर कुछ न कुछ लिखा है। सवाल में अथवा दिया हुआ नहीं था। यह सवाल 5 अंकों का था।


Share News

editor December 13, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

रोहित गोदारा गैंग ने व्यवसायी से मांगी 5 करोड़ की फिरौती
बीकानेर
दुबई से जुड़े साइबर गिरोह ने बीकानेर निवासी से 16 लाख ठगे
बीकानेर
वाहन आरसी रिन्युअल पर एमनेस्टी स्कीम, पेनल्टी में बड़ी राहत
बीकानेर
बीकानेर में कॉलोनियों के सर्वे और पट्टा वितरण की उठी मांग
बीकानेर
रानीबाजार ओवरब्रिज पर सेवानिवृत्त बैंककर्मी से लूट, चार बदमाश फरार
बीकानेर
फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बीकानेर के दो शिक्षण संस्थान सीज
बीकानेर
भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित
राजस्थान
25 हजार ट्रामाडोल गोलियों के मामले में दो दोषियों को 12-12 साल की सजा
बीकानेर

You Might Also Like

शिक्षा

UPI AutoPay बंद करने का आसान तरीका, बचाएं हर महीने का खर्च | National News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
बीकानेरशिक्षा

सिंथेसिस के 20 विधार्थी आईजर परीक्षा में चयनित

Published July 2, 2026
बीकानेरशिक्षा

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार

Published May 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?