Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से वार 3 नामजद सहित 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से वार 3 नामजद सहित 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
crimeराजस्थानहनुमानगढ़

महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से वार 3 नामजद सहित 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

editor
editor Published November 29, 2022
Last updated: 2022/11/29 at 2:41 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

हनुमानगढ़। सास को छुड़ाने आई बहू के सिर में कुल्हाड़ी के वार से चोट लगने से घायल होने पर परिजनों ने तलवाड़ा झील पुलिस थाने में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
सास को छुड़ाने आई बहू के सिर में कुल्हाड़ी के वार से चोट लगने से घायल होने पर परिजनों ने तलवाड़ा झील पुलिस थाने में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
सास को छुड़ाने आई बहू सिर में कुल्हाड़ी के वार से चोट लगने से घायल हो गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। मामला जिले के तलवाड़ा झील पुलिस थाना क्षेत्र का है। तलवाड़ा झील पुलिस थाने में तीन नामजद और तीन अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
हेड कॉन्स्टेबल चन्द्रभान ने बताया कि रोहिताश (40) पुत्र नागरमल मेघवाल निवासी वार्ड 11, गांव खिनानिया ने 3 लोगों के खिलाफ नामजद सहित 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि सुबह करीब 8.30 बजे उसकी मां सुरस्ती देवी घर के आगे सफाई कर रही थी। तभी गांव का ही मदनलाल पुत्र ख्यालीराम मेघवाल वहां आया और उसकी मां के साथ मारपीट करने लगा। शोर सुनकर उसकी पत्नी कंचन और भाभी उर्मिला उसकी मां सुरस्ती देवी को छुड़ाने पहुंची तो रामू उर्फ रामलाल पुत्र ख्यालीराम और बजरंग पुत्र मदनलाल मेघवाल निवासी खिनानिया व दो-तीन अन्य व्यक्ति कुल्हाड़ी और कापा लेकर आए।
रामू उर्फ रामलाल ने जान से मारने की नीयत से उसकी पत्नी कंचन के सिर में कुल्हाड़ी से वार किया। इससे उसकी पत्नी कंचन के सिर में गहरी चोट आई। इतने में वह वहां आ गया व अपनी मां, पत्नी और भाभी को छुड़वाया। उसने अपनी पत्नी को घायल अवस्था में टिब्बी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए भर्ती करवाया। रोहिताश के अनुसार मदनलाल बगैरा बदमाश प्रवृत्ति का व्यक्ति है। वे उसके परिवार से रंजिश रखते हैं, जो कभी भी जान और माल का नुकसान पहुंचा सकते हैं। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल चन्द्रभान के सुपुर्द की गई है।

Share News
Chat on WhatsApp

editor November 29, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

श्रीकोलायत में स्कॉर्पियो सवारों ने लूटी नकदी व जेवर – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में मारपीट कर सवा लाख रुपये छीने – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में धमकी देकर युवक की बाइक में लगाई आग – Bikaner News
बीकानेर
होली पर पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानें समय और सूतक – National News
बीकानेर
खामेनेई की हत्या पर भारत की चुप्पी, सोनिया के सवाल – National News
बीकानेर
आज बहनें दिनभर घोलें माला, शाम 6:36 से होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
बीकानेर
स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने सब्जी विक्रेता से मारपीट कर नकदी और सामान लूटा
बीकानेर
बीकानेर में आज होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6:36 से रात 9 बजे तक
बीकानेर

You Might Also Like

राजनीतिराजस्थान

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में बीकानेर के नेताओं को स्थान

Published March 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान में दो से अधिक संतान वालों के लिए चुनाव की पाबंदी हटाई – Rajasthan News

Published March 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान

Published February 27, 2026
राजस्थान

पंचायत चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी, 4.02 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

Published February 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?