Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भैंस को बचाने पानी में उतरी महिला:मौत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > भैंस को बचाने पानी में उतरी महिला:मौत
राजस्थान

भैंस को बचाने पानी में उतरी महिला:मौत

editor
editor Published August 23, 2022
Last updated: 2022/08/23 at 11:37 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

टोंक ।जिले के अलीगढ़ थाना क्षेत्र के मंडावरा गांव में बरसाती नाले में बहने से पति-पत्नी की मौत हो गई है। घटना का पता लगने के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। दंपती के शव घटनास्थल से करीब 150 मीटर दूर मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल की मॉर्च्यूरी पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

भैंस को बचाने के लिए पानी में उतरी महिला
थाना प्रभारी नाहर सिंह मीना ने बताया कि मंडावरा गांव के पास कांकरिया नाला है। सुबह मंडावरा निवासी बाबू लाल मीना (45) पुत्र श्योनारायण मीना अपनी पत्नी समोदरा मीना (40) के साथ भैंस लेकर खेत पर जा रहा था। इस दौरान भैंस खेत के पास नाले में चली गई। नाले में पानी का बहाव ज्यादा होने से वह बहने लगी तो समोदरा देवी उसे बचाने नाले में उतरी। इस दौरान वह भी पानी में बहने लगी तो उसने बचाने के लिए आवाज लगाई। पत्नी को बचाने के लिए बाबू लाल ने करीब 10 फीट गहरे पानी वाले नाले में छलांग लगा दी। पानी के तेज बहाव के कारण दोनों बाहर नहीं निकल पाए। इस दौरान आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर नाले के पास आए, लेकिन तब तक दोनों डूब गए।

डेढ़ घंटे की मशक्कत कर बाहर निकाले शव
दंपती के डूबने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव बाहर निकाल लिए। दंपती के डूबने की सूचना पर अलीगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अलीगढ़ अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

मृतक दंपती के 3 बच्चे
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक पति-पत्नी खेतीबाड़ी का काम करते थे। सुबह भी दोनों काम के लिए खेत पर जा रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया। मृतक दंपती के 3 बच्चे हैं। इनमें 1 बेटा बालिग है।

- Advertisement -

Share News
Chat on WhatsApp

editor August 23, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

आईपीएल 2026 की नई तारीख तय, 28 मार्च से होगा आगाज
बीकानेर
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारतमाला पर एक करोड़ की अवैध शराब जब्त
बीकानेर
बीकानेर में शॉर्ट सर्किट से मकान में भीषण आग, तीन लोग सुरक्षित निकाले
बीकानेर
राजस्थान में तीन शहरों के नाम बदलेंगे, 1.25 लाख भर्तियों का ऐलान
बीकानेर
आज का राशिफल: व्यापार में सतर्कता रखें, करियर और रिश्तों में मिलेंगे नए अवसर
राशिफल
श्रीडूंगरगढ़ में दो सड़क हादसे, भिड़ंत के बाद वाहन पलटे
बीकानेर
बंद मकान में सेंधमारी, एलईडी व चांदी के जेवर सहित नकदी चोरी
बीकानेर
शनिवार को पूरे दिन खुलेंगे बीकेईएसएल के कैश काउंटर
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान

Published February 27, 2026
राजस्थान

पंचायत चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी, 4.02 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

Published February 26, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी, अगले सप्ताह तापमान में 2-4 डिग्री उछाल

Published February 26, 2026
राजस्थान

बिग ब्रेकिंग: 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिला नया आईजी

Published February 24, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?