Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 10-11अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी,ये ट्रेने रहेगी आंशिक रद्द
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > 10-11अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी,ये ट्रेने रहेगी आंशिक रद्द
राजस्थान

10-11अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी,ये ट्रेने रहेगी आंशिक रद्द

admin
admin Published August 8, 2022
Last updated: 2022/08/08 at 9:27 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

 

जयपुर। राजस्थान में तेज बारिश का दौर लगातार बना हुआ है। जोधपुर के लोहावट में आज सुबह तेज बारिश से पटरियों के नीचे से मिट्‌टी खिसक गई और ट्रैक हवा में झूल गया। ऐसे में जैसलमेर-जोधपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया। इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान बीकानेर, जयपुर, उदयपुर, जोधपुर और भरतपुर संभाग के 11 जिलों में अच्छी बरसात हुई। सबसे ज्यादा बारिश धौलपुर और श्रीगंगानगर जिले में हुई। सड़कों, मकानों में पानी भर गया। सोमवार सुबह करीब सवा घंटे हुए तेज बारिश से लोहावट के पास 3 जगह से ट्रैक के नीचे से मिट्‌टी बह गई। ऐसे में एक जगह 10 मीटर तक पटरियां हवा में झूल गईं। रेलवे प्रशासन ने साबरमती एक्सप्रेस को लोहावट में रोक दिया। पैसेंजरों को रेलवे ने लोहावट से जैसलमेर, पोकरण व रामदेवरा के लिए बसों से रवाना किया। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि एक ट्रेन को पूरी तरह से रद्द किया गया है। वहीं 5 ट्रेन को आंशिक रूप से रद्द किया गया है।
एक ट्रेन रद्द, 5 आंशिक रद्द
1. गाड़ी संख्या 04826, जोधपुर– जैसलमेर स्पेशल ट्रेन को आज रद्द किया गया।
2. गाड़ी संख्या 04825, जैसलमेर-जोधपुर स्पेशल ट्रेन को आज फलोदी स्टेशन तक संचालित किया गया, यह ट्रेन फलोदी-जोधपुर के बीच रद्द रहेगी ।
3. गाडी संख्या 14804, साबरमती-जैसलमेर ट्रेन जो गुरुवार को साबरमती से रवाना हुई है, वह मारवाड़ लोहावट स्टेशन तक संचालित की गई है, यह मारवाड़ लोहावट – जैसलमेर के बीच रद्द रहेगी ।
4. गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम -जैसलमेर ट्रेन जो गुरुवार को काठगोदाम से रवाना हुई है, वह भगत की कोठी स्टेशन तक संचालित होगी, यह भगत की कोठी – जैसलमेर के बीच रद्द रहेगी ।
5. गाड़ी संख्या 14803, जैसलमेर –साबरमती रेल ट्रेन आज जोधपुर से साबरमती के लिए रवाना होगी, यह ट्रेन जैसलमेर – जोधपुर के बीच रद्द रहेगी ।
6. गाड़ी संख्या 15013, जैसलमेर –काठगोदाम 9 अगस्त को भगत की कोठी से काठगोदाम के लिए रवाना होगी, यह ट्रेन जैसलमेर– भगत की कोठी के बीच रद्द रहेगी ।
इन 11 जिलों में हुई तेज बारिश
श्रीगंगानगर, धौलपुर के अलावा राज्य के अलवर, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, चूरू, जयपुर, जोधपुर, सिरोही और उदयपुर में कई जगहों पर अच्छी बरसात हुई। उदयपुर के गोगुंदा में 70, सिरोही के पिंडवाड़ा में 49, जोधपुर के भोपालगढ़ में 55, जयपुर शहर में 51, चूरू के रतनगढ़ व सरदारशहर में 47, बीकानेर के लूनकरणसर में 67, भरतपुर के बयाना में 52 और अलवर के किशनगढ़बास में 66रूरू बरसात हुई।
पूर्वी राजस्थान में हो सकती है भारी बारिश
मौसम केन्द्र ने राज्य में अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट के पास बंगाल की खाड़ी के ऊपर लो प्रेशर सिस्टम बना है। ये सिस्टम दक्षिण-पश्चिम की ओर मूव कर है। मानसून की ट्रफ लाइन भी जैसलमेर, कोटा, गुना, जबलपुर होते हुए उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने लो प्रेशर एरिया से गुजर रही है। इधर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर है।
इन सिस्टम के कारण गुजरात और राजस्थान के पूर्वी हिस्से में भारी बारिश हो सकती है। संभावना है कि 9 अगस्त को राज्य के कोटा, उदयपुर के साथ जोधपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।
वहीं, 10 और 11 अगस्त को अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडग़ढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर, पाली, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में भारी बरिश की संभावना।


Share News

admin August 8, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

20 लाख की सोना चोरी का दो माह बाद भी सुराग नहीं
बीकानेर
जूनागढ़ किले में योगाभ्यास कर दिया स्वास्थ्य का संदेश
बीकानेर
टीईटी विवाद पर शिक्षकों का हल्ला बोल, केंद्र से राहत की मांग
बीकानेर
लक्ष्मीनाथ मंदिर मेले की तैयारियों में जुटी विकास समिति
बीकानेर
हाईटेंशन लाइन पर करंट लगने से युवक की मौत
बीकानेर
बीकानेर में 2026 के लिए दो स्थानीय अवकाश घोषित
बीकानेर
युवा सम्बल योजना के लिए नया EEMS 2.0 पोर्टल शुरू
बीकानेर
किसान की ढाणी से 35 लाख नकद चोरी, हड़कंप
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

दिव्यांग युवाओं को मिलेगी स्कूटी, 31 जुलाई तक करें आवेदन

Published June 16, 2026
राजस्थान

राजस्थान की तीनों राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Published June 11, 2026
राजस्थान

राज्यभर में 12 जून से शहरी सेवा शिविर, मिलेगा राहत का लाभ

Published June 11, 2026
राजस्थान

सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान इन्फ्लुएंसर ने जहर पिया

Published June 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?