Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ट्रांसफर के लिए ग्रेड थर्ड टीचर का बढ़ा इंतजार शिक्षा मंत्री बोले- दूसरे राज्यों की करेंगे स्टडी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > College > ट्रांसफर के लिए ग्रेड थर्ड टीचर का बढ़ा इंतजार शिक्षा मंत्री बोले- दूसरे राज्यों की करेंगे स्टडी
CollegeEDUCTIONराजनीति

ट्रांसफर के लिए ग्रेड थर्ड टीचर का बढ़ा इंतजार शिक्षा मंत्री बोले- दूसरे राज्यों की करेंगे स्टडी

editor
editor Published November 17, 2022
Last updated: 2022/11/17 at 12:51 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान में पिछले 4 साल से ट्रांसफर का इंतजार कर रहे ग्रेड थर्ड टीचर्स का इंतजार और बढ़ गया है। शिक्षा विभाग द्वारा ग्रेड थर्ड टीचर्स के लिए तैयार की गई ट्रांसफर पॉलिसी को कार्मिक विभाग ने लौटा दिया है। ऐसे में अब देश के दूसरे राज्यों की ट्रांसफर पॉलिसी के अध्यन के बाद शिक्षा विभाग फिर से नई पॉलिसी तैयार करेगा। जिसके आधार पर ही सालों से इंतजार कर रहे टीचर्स के ट्रांसफर हो सकेंगे। वहीं कार्मिक विभाग के इस फैसले के बाद थर्ड ग्रेड टीचर में सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। थर्ड ग्रेड टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर सरकार ने जल्द से जल्द हमारे ट्रांसफर नहीं किए। तो प्रदेशभर के टीचर कार्य बहिष्कार कर सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे।

दूसरे राज्यों की पॉलिसी के आधार पर करेंगे बदलाव

शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि हमारे विभाग ने ट्रांसफर के लिए पॉलिसी तैयार कर कार्मिक विभाग के पास भेजी थी। लेकिन कार्मिक विभाग संशोधन के लिए पॉलिसी को लौटा दिया है। ऐसे में अब देश के दूसरे राज्यों की ट्रांसफर पॉलिसी का अध्ययन करेंगे। वहां किस आधार पर ट्रांसफर हो रहे है। उनमें प्राथमिकता किस आधार पर दी जाती है। ऐसे सभी पहलुओं का अध्यन कर हम अपनी पॉलिसी में बदलाव करेंगे। जिसके आधार पर भविष्य में ग्रेड थर्ड टीचर्स के ट्रांसफर किए जाएंगे।

सरकार के खिलाफ लड़ेंगे आर-पार की लड़ाई

- Advertisement -

राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष गिरिराज शर्मा ने कहा कि 10 साल से ज्यादा का वक्त हो गया है। प्रदेशभर में ग्रेड टीचर ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं। 4 साल पहले कांग्रेस सरकार जब सत्ता में नहीं थी। तब उन्होंने ग्रेड थर्ड टीचर्स के ट्रांसफर का वादा किया था। लेकिन सत्ता में आने के 4 साल बीत जाने के बाद भी ग्रेड थर्ड टीचर का ट्रांसफर नहीं हो पाया है। बल्कि हमें कभी आवेदन मांग, तो कभी नई पॉलिसी के आधार पर ट्रांसफर करने के झूठे दिलासे दिए गए हैं। ऐसे में अगर जल्द से जल्द सरकार ने पुरानी पॉलिसी के तहत ही ग्रेड थर्ड टीचर ट्रांसफर नहीं किया। तो प्रदेशभर के टीचर्स सरकार के खिलाफ आंदोलन कर आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।

12 सालों में केवल 2 बार हुए ट्रांसफर

राजस्थान में थर्ड ग्रेड टीचर्स का ट्रांसफर पिछले 12 साल में सिर्फ दो बार हुए हैं। 2010 में कांग्रेस सरकार ने जबकि 2018 में बीजेपी सरकार थर्ड ग्रेड टीचर्स के ट्रांसफर कर चुकी है। वहीं राजस्थान में पिछले साल अगस्त महीने में शाला दर्पण पर टीचर्स से ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। जिसमें प्रदेश के 2.25 लाख टीचर्स में से 85 हजार ने अपने गृह जिले में आने के लिए आवेदन किया था। लेकिन 14 महीने का वक्त बीत जाने के बाद भी टीचर्स के ट्रांसफर नहीं हुए। वहीं ट्रांसफर पॉलिसी में फिर से बदलाव की तैयारी शुरू कर रहे शिक्षा विभाग के खिलाफ अब ग्रेड थर्ड टीचर्स ने आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor November 17, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कोटगेट क्षेत्र में दिनदहाड़े घर में लाखों की चोरी, बैंक लॉकर की चाबी भी ले गए
बीकानेर
राजस्थान में सहकारी समितियों को नया कानून देगा मजबूती
राजस्थान
मेडिकल छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, जंगलराज पर विपक्ष का वार
देश-दुनिया
84 बिना वेरिफिकेशन रह रहे लोग पकड़े गए, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
बीकानेर
बीकानेर केंद्रीय कारागृह में फेंकी गई निषिद्ध सामग्री, पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज किया
बीकानेर
बीकानेर में डॉक्टर से रंगदारी मांगने वाला मुख्य आरोपी विष्णु साध दबोचा गया
बीकानेर
नकाबपोशों ने डाली आंखों में मिर्ची, 2.80 लाख की लूट की जांच में नया मोड़
बीकानेर
दीपावली पर ट्रैफिक प्लान तैयार, बाजारों में वाहनों की नो एंट्री और विशेष पार्किंग व्यवस्था
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनियाराजनीति

तेजस्वी का हर घर सरकारी नौकरी वादा: राजनीति की नई चाल या पब्लिक झांसा?

Published October 9, 2025
देश-दुनियाराजनीति

एनकाउंटर में मारा गया नेपाल का कुख्यात भीम जोरा, NCR में फैलाया था आतंक

Published October 7, 2025
देश-दुनियाराजनीति

बिहार चुनाव 2025: आज 4 बजे होगा तारीखों का एलान, दो चरणों में हो सकते हैं मतदान

Published October 6, 2025
राजनीतिराजस्थान

हिंदू माता-पिता, मुस्लिम नाम वाले बच्चे: क्या ये इत्तेफाक है या गहरी साजिश?

Published October 4, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?