Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर से अहमदाबाद बस चलाने वाले ड्राइवर की नजर थी करोड़ों के जेवरात पर, अब गिरफ्तार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > बीकानेर से अहमदाबाद बस चलाने वाले ड्राइवर की नजर थी करोड़ों के जेवरात पर, अब गिरफ्तार
crimeबीकानेर

बीकानेर से अहमदाबाद बस चलाने वाले ड्राइवर की नजर थी करोड़ों के जेवरात पर, अब गिरफ्तार

editor
editor Published November 16, 2022
Last updated: 2022/11/16 at 11:38 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। सितम्बर के अंतिम सप्ताह में बीकानेर में हुई डेढ़ करोड़ रुपए के हीरे-जेवरात की लूट के मामले में पुलिस ने एक बस ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच के मुताबिक बीकानेर से अहमदाबाद के बीच बस चलाने वाले इस ड्राइवर को पता था कि कुछ लोग उसकी बस में करोड़ों रुपए के हीरे-जेवरात लेकर बीकानेर जाते हैं। उसी ने अपने साथियों को बोलकर इस लूट को अंजाम की साजिश रची थी।
पुलिस के अनुसार जांच के दौरान आरोपी रवि मोदी ने बयान दिया कि ट्रेवल्स की बस से आने वाले सोने चांदी के जेवरात व अन्य कीमती सामान की सुचना उसे राजाराम विश्नोई ने दी थी। राजाराम विश्नोई उसी बस सर्विस में ड्राइवर था, जिससे जालौर निवासी हीराराम प्रजापत जेवरात लेकर बीकानेर आता था। उसने लगातार रैकी करते हुए लूट गिरोह को सूचना कर दी कि हीरालाल किस दिन और किस बस से बीकानेर आ रहा है। आरोपी रवि मोदी ने पुलिस को बताया कि राजाराम से मेरी जो भी माल मिलें उसमें से पचास प्रतिशत हिस्से में सौदा तय हुआ था। राजाराम के कहने पर ट्रेवल्स की बस जो अहमदाबाद से बीकानेर आती जाती है, उसकी रैकी करते हुए लूट की गई।
फरार हो गया था राजाराम
करीब दो महीने बाद पुलिस ने इस मामले में अब बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है। जैसे ही ये गिरोह पकड़ा गया, राजाराम को शक हो गया कि उसका नाम आ सकता है। ऐसे में वो बीकानेर से फरार हो गया। इस दौरान पुलिस ने राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड सहित अनेक स्थानों पर दबिश दी। साइबर टीम ने भी राजाराम को तकनीकी रूप से पीछा किया। अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
अब तक छह गिरफ्तार
राजाराम सहित इस मामले में अब तक छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। घटना के दिन ही बीकानेर जिले के सभी थानाधिकारी को उक्त बोलेरो कैम्पर के पीछे लगा दिया गया था। तोलाराम, सतीश मोची, इरफान उर्फ मोडिया, वसीम अकरम व रवि मोदी को गिरफतार किया गया और इनसे ही ही सोने चांदी के जेवरात व अन्य सामान बरामद किया गया।
जीपीएस से पकड़े गए
दरअसल, जो सामान इन लोगों ने लूटा था, उसमें जीपीएस लगा हुआ था। लूट के तुरंत बाद संबंधित कंपनी ने पुलिस को बता दिया कि सामान में जीपीएस लगा हुआ है। त्वरित कार्रवाई करते हुए बीकानेर पुलिस की साइबर टीम एक्टिव हुई और लुटेरों के पीछे लग गई। कुछ ही घंटे में पुलिस ने इन लोगों को कैंपर गाड़ी व सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस का दावा है कि इस दौरान लूट करने वालों ने फायरिंग भी की।
इस टीम ने किया गिरफ्तार
राजाराम को गिरफ्तार करने में सदर थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह राठौड, कांस्टेबल सीमांत, ईमीचंद व लाखाराम और मुकेश कुमार की विशेष भूमिका रही। जबकि लूट का पर्दाफाश करने में बीकानेर के कई थानों की पुलिस ने जबर्दस्त प्रयास किया था।


Share News
Chat on WhatsApp

editor November 16, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खेत में ट्रॉली हाईटेंशन लाइन से टकराई, करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत
राजस्थान
हीटवेव के बाद बदलेगा राजस्थान का मौसम, आंधी और बारिश के आसार
बीकानेर
मानसिक तनाव का खौफनाक अंत: दो बच्चों को कुएं में फेंक मां ने की आत्महत्या
राजस्थान
आवारा कुत्ते का मासूम पर हमला, गंभीर हालत में पीबीएम रेफर
बीकानेर
आज धन लाभ के संकेत, यात्रा में सतर्क रहने की सलाह – राशिफल
राशिफल
बीकानेर के कई इलाकों में बुधवार को अलग-अलग समय बिजली बंद
बीकानेर
लूणकरणसर में बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
बीकानेर
जमीन विवाद में युवक की गर्दन पर गोली, आरोपी को पांच साल सजा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

हीटवेव के बाद बदलेगा राजस्थान का मौसम, आंधी और बारिश के आसार

Published March 11, 2026
बीकानेर

आवारा कुत्ते का मासूम पर हमला, गंभीर हालत में पीबीएम रेफर

Published March 11, 2026
बीकानेर

बीकानेर के कई इलाकों में बुधवार को अलग-अलग समय बिजली बंद

Published March 10, 2026
बीकानेर

लूणकरणसर में बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

Published March 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?