Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: युवक का पैर ईट भट्टे  के ग्राइंडर में फंसा, हो गया चकनाचूर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > युवक का पैर ईट भट्टे  के ग्राइंडर में फंसा, हो गया चकनाचूर
बीकानेरराजस्थान

युवक का पैर ईट भट्टे  के ग्राइंडर में फंसा, हो गया चकनाचूर

editor
editor Published November 4, 2022
Last updated: 2022/11/04 at 7:48 PM
Share
SHARE
Share News

बीकानेर। बीकानेर में ईंट भट्‌टे के ग्राइंडर में पैर फंसने से एक युवक का पैर काटना पड़ा। हादसा इतना दर्दनाक था कि पैर फंसने के बाद काफी देर तक बाहर नहीं निकला। इसे बाहर निकालने के लिए ग्राइंडर को उल्टा चलाना पड़ा। अब गंभीर हालत में उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
श्रीडूंगरगढ़ में रेलवे पटरियों के पास वाली दरगाह के समीप स्थित ईंट भट्टे पर ये हादसा हुआ। ईंट भट्‌टे पर मिट्‌टी को मिलाने के लिए एक ग्राइंडर का उपयोग किया जाता है। मकराना निवासी मजदूर संजय यहां काम कर रहा था। अचानक वो ऊपर से फिसलकर सीधे मिक्सचर मशीन तक पहुंचा। उसका बाकी हिस्सा तो बाहर रह गया, लेकिन एक पैर इस ग्राइंडर मशीन के अंदर चला गया। पैर के साथ साथ वो भी अंदर धंसता ही जा रहा था कि वहां खड़े लोगों ने मशीन को रोक दिया। तब तक उसके पंजे से आगे तक का हिस्सा पूरी तरह ग्राइंडर में फंस गया। पैर को वापस बाहर निकालने के लिए ग्राइंडर को उल्टा चलाया गया। तब पूरी तरह से क्षतिग्रस्त पैर बाहर आ पाया। तब तक पैर अधिकांश कट चुका था। यहां से अस्पताल पहुंचने से पहले पूरा पैर कटकर अलग हो गया। उसे पहले श्रीडूंगरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से पीबीएम अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया।
ग्राइंडर मशीन के ऊपर से मिट्‌टी डालनी पड़ती है। इसी दौरान चिकनी हो चुकी मिट्‌टी पर संजय का पैर फिसल गया और वो सीधे मशीन के अंदर चला गया। साथ काम कर रहे मजदूरों ने संजय को पकड़े रखा तब जाकर उसका बाकी हिस्सा अंदर धंसने से बच सका। मशीन का मुंह भी इतना ही था कि पैर ही जा सकता था।
ढाई घंटे तक फंसा रहा पैर
संजय का पैर करीब ढाई घंटे तक इस मशीन में ही फंसा रहा। पहले पैर का टखना मशीन के अंदर जाकर चूर चूर हो गया। कटकर दूसरी तरफ निकल गया। इसके बाद आगे का हिस्सा भी धंसने लगा। वो चिल्लाया तो आसपास के मजदूरों ने मशीन को बंद किया।
ट्रेक्टर से चलती है मशीन
ये ग्राइंडरनुमा मिक्स्चर मशीन है, इसमें मिट्‌टी और अन्य सामग्री मिलाई जाती है। इसके बाद सांचे में डालकर ईंट बनाई जाती है। संजय इस मशीन की सफाई कर रहा था कि अचानक किसी ने इसे चालू कर दिया। ये मशीन ट्रेक्टर चलती है। ऐसे में ट्रेक्टर को बंद करके मशीन को बंद किया गया।
मकराना से आया था मजदूरी करने
संजय मूल रूप से मकराना का रहने वाला है और कुछ दिन पहले ही इस ईंट भट्‌टे पर आया था। यहां आते ही उसके साथ ये बड़ा हादसा हो गया। उसका पैर का पंजा पूरी तरह बेकार हो चुका है, वहीं घुटने तक गंभीर चोट लगी है। खून ज्यादा बहने के कारण उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Share News

editor November 4, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में तांत्रिक की ठगी और ट्रिपल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा
बीकानेर
बीकानेर बैडमिंटन एसोसिएशन पर खिलाड़‍ियों ने लगाए गंभीर आरोप
बीकानेर
राजस्थान वित्त निगम लगाएगा औद्योगिक शिविर, युवाओं को सस्ती दरों पर मिलेगा ऋण
Business राजस्थान
राजस्थान में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 28 जिलों में येलो-ऑरेंज चेतावनी
राजस्थान
बोइंग 787 मामले में झूठी जानकारी देने पर दो क्रू मेंबर्स की नौकरी गई
देश-दुनिया
नयाशहर मंडल ने उत्साह से मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
बीकानेर
कुम्हारों के मोहल्ले में मिला भ्रूण, इलाके में मचा हड़कंप
बीकानेर
जेब में ब्लास्ट से मोबाइल फटा, गर्मी में हादसे का अलर्ट
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में तांत्रिक की ठगी और ट्रिपल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा

Published June 20, 2025
बीकानेर

बीकानेर बैडमिंटन एसोसिएशन पर खिलाड़‍ियों ने लगाए गंभीर आरोप

Published June 20, 2025
Businessराजस्थान

राजस्थान वित्त निगम लगाएगा औद्योगिक शिविर, युवाओं को सस्ती दरों पर मिलेगा ऋण

Published June 20, 2025
राजस्थान

राजस्थान में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 28 जिलों में येलो-ऑरेंज चेतावनी

Published June 20, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?