Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: दूसरे दिन फिर मिलावाटोंखोरों के खिलाफ कार्यवाही, तेल फैक्ट्री पर 490 लीटर सरसों का तेज जब्त किया
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > दूसरे दिन फिर मिलावाटोंखोरों के खिलाफ कार्यवाही, तेल फैक्ट्री पर 490 लीटर सरसों का तेज जब्त किया
बीकानेरराजस्थान

दूसरे दिन फिर मिलावाटोंखोरों के खिलाफ कार्यवाही, तेल फैक्ट्री पर 490 लीटर सरसों का तेज जब्त किया

editor
editor Published October 18, 2022
Last updated: 2022/10/18 at 4:17 PM
Share
SHARE
Share News

बीकानेर।  दीपावली के मद्देनजर आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार शुद्ध के लिए युद्धज् का विशेष अभियान मंगलवार को भी जारी रहा।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करणी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित खाद्य तेल बनाने वाली औद्योगिक इकाई सी. आर. एग्रो इंडस्ट्रीज में औचक छापामारी की। निरीक्षण के दौरान 490 लीटर मिलावटी सरसों का तेल जब्त किया गया तथा 60 लीटर तेल नष्ट करवाया गया।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार अभियान के तहत जिलेभर की विभिन्न खाद्य सामग्री औद्योगिक इकाइयों एवं दुकानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सी. आर. एग्रो इंडस्ट्रीज द्वारा 7 स्टार एवं शाही बीकानेरी नामक ब्रांड के खाद्य तेल बनाए जाते हैं। इस इकाई द्वारा एक्सपायर्ड सरसों तेल में एसेंस मिलाकर उसे दोबारा पैक किया जाता था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मिलावटी खाद्य सामग्री पाए जाने पर औद्योगिक इकाईयों एवं मिठाई की दुकानों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से मिलावटखोरी की सूचना देने की अपील भी की तथा बताया कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मिलावट करने वाले उत्पादक की सूचना देने पर मुखबिर को अनसेफ फूडज् प्रमाणन पर 51 हजार रुपए तथा सब स्टैंडर्डज् होने पर 5 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिए टोल फ्री नंबर 181 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूराराम गोदारा भी साथ रहे।


Share News

editor October 18, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पूनरासर बाबा के मेले के लिए संजीवनी सेवा समिति की तैयारियां जोरों पर
धार्मिक बीकानेर
गजनेर पुल पर सीवरेज संकट: नगर निगम और ठेका कंपनी की लापरवाही बनी मुसीबत
बीकानेर
राज्यपाल ने 52 अभियोजन अधिकारियों को दी पदोन्नति, बीकानेर के 4 अधिकारी प्रमोट
बीकानेर
रामदेवरा में श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प, लाठीचार्ज से माहौल तनावपूर्ण
बीकानेर
RPSC का बड़ा एक्शन: फर्जी दस्तावेजों वाले 415 अभ्यर्थी आजीवन डिबार
बीकानेर
IOCL भर्ती 2025: ग्रेजुएट इंजीनियरों के लिए सुनहरा मौका, 1.60 लाख तक सैलरी
बीकानेर
बीकानेर में सेंधमारी, लाखों के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी
बीकानेर
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर

You Might Also Like

धार्मिकबीकानेर

पूनरासर बाबा के मेले के लिए संजीवनी सेवा समिति की तैयारियां जोरों पर

Published August 26, 2025
बीकानेर

गजनेर पुल पर सीवरेज संकट: नगर निगम और ठेका कंपनी की लापरवाही बनी मुसीबत

Published August 26, 2025
बीकानेर

राज्यपाल ने 52 अभियोजन अधिकारियों को दी पदोन्नति, बीकानेर के 4 अधिकारी प्रमोट

Published August 26, 2025
बीकानेर

रामदेवरा में श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प, लाठीचार्ज से माहौल तनावपूर्ण

Published August 26, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?