Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: दिपावली के अवसर पर चोरों की हुई बल्ले-बल्ले, आये दिन घरों में घुसकर चोरी की वारदात को देते है अंजाम
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > दिपावली के अवसर पर चोरों की हुई बल्ले-बल्ले, आये दिन घरों में घुसकर चोरी की वारदात को देते है अंजाम
बीकानेर

दिपावली के अवसर पर चोरों की हुई बल्ले-बल्ले, आये दिन घरों में घुसकर चोरी की वारदात को देते है अंजाम

editor
editor Published October 18, 2022
Last updated: 2022/10/18 at 1:21 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। नोखा में पुलिस को चोरों ने एक बार फिर खुली चुनौती देते हुए बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। शहर में लगातार हो चोरियों के बाद अब हिंयादेसर गांव में सेंधमारी कर लाखों के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ किया है। हिंयादेसर गांव में कार में सवार होकर आए चोर एक बंद मकान की दीवार फांदकर अंदर घुसे और दो कमरों के ताले तोडक़र अंदर संदूक व आलमारी में रखे लाखों के जेवरात व एक लाख नगदी चोरी कर फरार हो गए।हियादेसर निवासी माडूदेवी ने बताया कि उसके पति जेठूसिंह राजपुरोहित पाली रिश्तेदारी में गए थे। उसका बेटा व पुत्रवधू जोधपुर रहते हैं। वह अपनी बेटी राधा व दोहिती के साथ घर में थी। सोमवार को दिन में वह बेटी के साथ दीपावली की खरीदारी करने के लिए घर में ताला लगाकर चाबी पड़ोस में देकर नोखा आई हुई थी। इस दौरान उसकी 11 वर्षीय दोहिती अप्सरा पड़ोस से चाबी लाकर मुख्य गेट का ताला खोलकर अंदर पहुंची, तो अंदर कमरों के ताले टूटे थे। वह घबरा गई, किसी को फोन नहीं कर सकी।

पीडि़ता देर शाम खरीदारी कर नोखा से वापस गांव हिंयादेसर अपने घर पहुंची तो, दोहिती ने बताया कि मकान के ताले टूटे हैं। मकान के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा था। संदूक व आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात व एक लाख नगदी रुपए गायब थे। जो चोरी हो गए। बाद में वह पूर्व उप सरपंच भंवर सिंह राजपुरोहित को साथ लेकर नोखा थाने पहुंची और 25 तोला सोने व डेढ़ किलो चांदी के जेवरात व एक लाख नगदी चोरी होने की सूचना नोखा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका निरीक्षण कर चोरी के बारे में जानकारी जुटाई। सोमवार सुबह तक चोरी का मामला दर्ज नही हुआ।

पड़ोसी ने समझा घरवाले ही है

पीडि़ता के घर के सामने रहने वाले एक व्यक्ति के मुताबिक वह घर में खाना खा रहा था। इस दौरान कुछ लोग एक गाड़ी में सवार होकर आए, एक व्यक्ति दीवार फांदकर अंदर घुसा, तो उसने समझा कि घरवालों के कोई रिश्तेदार होंगे। करीब 15 मिनट बाद वह व्यक्ति वापस से गाड़ी में बैठकर चला गया। उसने सफेद शर्ट, ग्रे कलर की पेंट पहनी हुई थी।

- Advertisement -

Share News
Chat on WhatsApp

editor October 18, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

18 साल पुराने दहेज उत्पीड़न केस में दोषी पाया गया, जेल से बरी – Bikaner News
बीकानेर
सोनगिरी कुआं पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: 30 लाख मुआवजा दावा खारिज – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में बजट 2026-27: भाजपा ने सराहा, कांग्रेस और विपक्ष ने कोसा
बीकानेर राजनीति
बीकानेर में किसानों के लिए एफएमटीटीसी में शुरू होगा कस्टम हायरिंग सेंटर
बीकानेर
बीकानेर की शादियों में डिजिटल बदलाव, QR कोड से मिलेगा पूरा मेन्यू
बीकानेर
शेरूणा में 19 वर्षीय युवती की जहरीले स्प्रे से मौत
बीकानेर
स्कूल में पांच वर्षीय नाबालिग के साथ मारपीट, स्टॉफ को धमकी देने का मामला
बीकानेर
कल बीकानेर में कई इलाकों में सुबह से शाम तक बिजली बंद
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

18 साल पुराने दहेज उत्पीड़न केस में दोषी पाया गया, जेल से बरी – Bikaner News

Published February 1, 2026
बीकानेर

सोनगिरी कुआं पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: 30 लाख मुआवजा दावा खारिज – Bikaner News

Published February 1, 2026
बीकानेरराजनीति

बीकानेर में बजट 2026-27: भाजपा ने सराहा, कांग्रेस और विपक्ष ने कोसा

Published February 1, 2026
बीकानेर

बीकानेर में किसानों के लिए एफएमटीटीसी में शुरू होगा कस्टम हायरिंग सेंटर

Published February 1, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?