बीकानेर में बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बीकेईएसएल ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है।
कंपनी के अनुसार, 28 मार्च (शनिवार) और 29 मार्च (रविवार) को शहर के सभी बिल संग्रहण केंद्र (कैश काउंटर) खुले रहेंगे। इन काउंटरों का समय सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
इस दौरान उपभोक्ता शहर के किसी भी बीकेईएसएल बिल कलेक्शन सेंटर पर जाकर अपने बिजली बिल का भुगतान आसानी से कर सकते हैं।
इस निर्णय से उन लोगों को विशेष राहत मिलेगी, जो कार्यदिवसों में समय नहीं निकाल पाते और बिल जमा करने में परेशानी का सामना करते हैं।

