बीकानेर के रायसर इलाके में स्थित जीएसएस (ग्रिड सब स्टेशन) में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना जयपुर रोड पर स्थित रायसर क्षेत्र में दोपहर के समय हुई।
आग इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में काले धुएं का गुबार फैल गया और आसमान धुएं से भर गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों और राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं, वहीं पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से आसपास के क्षेत्र को खाली करवा कर आवाजाही को नियंत्रित किया है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है।

