Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: घर में घुसकर हमला और पत्थरबाजी, महिला सहित कई लोगों पर केस दर्ज
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > घर में घुसकर हमला और पत्थरबाजी, महिला सहित कई लोगों पर केस दर्ज
बीकानेर

घर में घुसकर हमला और पत्थरबाजी, महिला सहित कई लोगों पर केस दर्ज

editor
editor Published March 14, 2026
Last updated: 2026/03/14 at 7:02 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में एक घर में घुसकर मारपीट और पत्थरबाजी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने महिला सहित कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जम्भेश्वर नगर निवासी भगवाना राम पुत्र किशनलाल बिश्नोई ने नयाशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि 11 मार्च की सुबह करीब 10 से 10:30 बजे के बीच राजाराम के पुत्र रामदयाल, मनोज, भंवरी देवी पत्नी राजाराम और राजाराम के भाई के पुत्र कैलाश व श्यामसुंदर सहित अन्य लोग एक राय होकर उसके घर पर पहुंचे।

आरोप है कि इन लोगों ने घर पर पत्थरबाजी की और लकड़ी से हमला कर दिया। परिवादी के अनुसार आरोपियों ने घर का गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जिससे घर में मौजूद उसकी पत्नी और बच्चों में दहशत का माहौल बन गया।

घटना के दौरान उसका भाई जगदीश मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव करते हुए परिवार को आरोपियों से बचाया। पीड़ित का आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

- Advertisement -

परिवादी ने यह भी बताया कि घटना के बाद आरोपियों द्वारा उसके भतीजे को फोन कर गाड़ी जलाने की धमकी दी जा रही है। साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों को भी अलग-अलग नंबरों से धमकाया जा रहा है।

पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor March 14, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में खुलेगा पहला आधुनिक गुरुकुल, योग-वेद और आयुर्वेद की शिक्षा
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में युवक की मौत मामले में नई जांच कमेटी गठित
बीकानेर
व्हाट्सऐप पर मिलेगी ई-मित्र की 100 से ज्यादा सरकारी सेवाएं
बीकानेर
अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए पंजीकरण शुरू, 1 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन
राजस्थान
घर में घुसकर हमला और पत्थरबाजी, महिला सहित कई लोगों पर केस दर्ज
बीकानेर
राजस्थान में 64 पुलिस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिले नए एसपी
राजस्थान
झुंझुनूं में हिस्ट्रीशीटर का पुलिस से सामना, गाड़ियों को टक्कर मारकर भागा
बीकानेर
सब्जी रेहड़ी लगाने वाले युवक से मारपीट, खाजूवाला थाने में मामला दर्ज
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में खुलेगा पहला आधुनिक गुरुकुल, योग-वेद और आयुर्वेद की शिक्षा

Published March 14, 2026
बीकानेर

पीबीएम अस्पताल में युवक की मौत मामले में नई जांच कमेटी गठित

Published March 14, 2026
बीकानेर

व्हाट्सऐप पर मिलेगी ई-मित्र की 100 से ज्यादा सरकारी सेवाएं

Published March 14, 2026
बीकानेर

झुंझुनूं में हिस्ट्रीशीटर का पुलिस से सामना, गाड़ियों को टक्कर मारकर भागा

Published March 14, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?