Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भारतीय नववर्ष धर्मयात्रा की तैयारियां तेज, शहर में दिखने लगा भगवा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > भारतीय नववर्ष धर्मयात्रा की तैयारियां तेज, शहर में दिखने लगा भगवा
बीकानेर

भारतीय नववर्ष धर्मयात्रा की तैयारियां तेज, शहर में दिखने लगा भगवा

editor
editor Published March 13, 2026
Last updated: 2026/03/13 at 11:06 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 के अवसर पर आयोजित होने वाली भारतीय नववर्ष धर्मयात्रा को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। भारतीय नव वर्ष समारोह समिति द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को इस आयोजन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इसी क्रम में गुरुवार शाम सर्किट हाउस के पास पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका की उपस्थिति में वाहनों पर नववर्ष धर्मयात्रा के स्टीकर और भगवा ध्वज लगाए गए तथा लोगों को टी-शर्ट भी वितरित की गई।

सामाजिक कार्यकर्ता धीरज रांका ने बताया कि इस कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष गणेश बोथरा, युधिष्ठर सिंह भाटी, ओम राजपुरोहित, पवन महनोत, घनश्याम जाजड़ा, अमर खंडेलवाल, लक्की पंवार, शक्ति सिंह शेरुणा, आनंद अग्रवाल और नरेन्द्र चंचल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महावीर रांका ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का दिन भारतीय परंपरा में विशेष महत्व रखता है। इसी दिन भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ था और चैत्र नवरात्र की शुरुआत के साथ घट स्थापना भी की जाती है।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि इसी तिथि को ब्रह्माजी द्वारा सृष्टि रचना दिवस, महर्षि गौतम अवतरण दिवस, भगवान झूलेलाल अवतरण दिवस, विक्रम संवत सहित अन्य संवतों की शुरुआत, आर्य समाज स्थापना दिवस तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्मदिवस भी मनाया जाता है।

समिति के अध्यक्ष गणेश बोथरा ने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर भगवा ध्वज लगाकर भारतीय नववर्ष का स्वागत करें, दीप प्रज्वलित करें और परिवार के साथ धर्मयात्रा में शामिल होकर इस उत्सव को भव्य रूप दें।


Share News
Chat on WhatsApp

editor March 13, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भारतीय नववर्ष धर्मयात्रा की तैयारियां तेज, शहर में दिखने लगा भगवा
बीकानेर
घरेलू गैस पर्याप्त, शहर में 25 और गांव में 45 दिन बाद बुकिंग
राजस्थान
जयपुर में सनकी पति ने पत्नी और मासूम बेटी की तलवार से गला काटकर की निर्मम हत्या
जयपुर
बीकानेर बॉर्डर पर बीएसएफ की वर्दी में संदिग्ध समेत दो युवक पकड़े
बीकानेर
आज का राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी सकारात्मकता
राशिफल
गर्मी को देखते हुए विद्युत तंत्र सुधारना जरूरी 
Bijali बीकानेर राजस्थान
आरटीई प्रवेश की लॉटरी जारी, 6.34 लाख अभिभावकों का इंतजार खत्म
बीकानेर
चूरू में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर बॉर्डर पर बीएसएफ की वर्दी में संदिग्ध समेत दो युवक पकड़े

Published March 13, 2026
Bijaliबीकानेरराजस्थान

गर्मी को देखते हुए विद्युत तंत्र सुधारना जरूरी 

Published March 12, 2026
बीकानेर

आरटीई प्रवेश की लॉटरी जारी, 6.34 लाख अभिभावकों का इंतजार खत्म

Published March 12, 2026
बीकानेर

शनिवार को पूरे दिन खुले रहेंगे बीकेईएसएल के बिजली बिल कैश काउंटर

Published March 12, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?