उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए लिया गया निर्णय
बीकानेर में बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बीकेईएसएल ने शनिवार को अपने बिल संग्रहण केंद्र खुले रखने का फैसला किया है।
बीकेईएसएल के प्रवक्ता के अनुसार 13 मार्च, शनिवार को शहर के सभी बिल संग्रहण केंद्र (कैश काउंटर) सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुले रहेंगे।
इस दौरान उपभोक्ता शहर में स्थित बीकेईएसएल के किसी भी बिल कलेक्शन सेंटर पर जाकर अपने बिजली बिल की राशि जमा करा सकेंगे। कंपनी ने यह व्यवस्था उपभोक्ताओं को समय पर बिल जमा करने में सुविधा देने के उद्देश्य से की है।
बीकेईएसएल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान नजदीकी बिल संग्रहण केंद्र पर जाकर अपने बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

