बीकानेर: जिले के गजनेर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। घायल युवक की पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
गजनेर पुलिस के मुताबिक रेंवतराम पुत्र तेजाराम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसका भाई ओमप्रकाश अपने ससुर दुर्गाराम के साथ चाण्डासर गांव से मोटरसाइकिल पर गजनेर कपड़े खरीदने के लिए जा रहा था।
इसी दौरान चाण्डासर गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान ओमप्रकाश ने दम तोड़ दिया, जबकि दुर्गाराम का इलाज जारी है।
- Advertisement -
पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

