Indian Premier League (आईपीएल) 2026 के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। अब टूर्नामेंट 26 मार्च की बजाय 28 मार्च 2026 से शुरू होगा। पहले 15 दिसंबर 2025 को सभी 10 फ्रेंचाइजी को 26 मार्च की संभावित तारीख की जानकारी दी गई थी, लेकिन अब आंतरिक रूप से नई शुरुआत 28 मार्च तय की गई है। फाइनल मुकाबला 31 मई 2026 को खेला जाएगा।
अगले सप्ताह आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में पूरे कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा। शेड्यूल जारी करने में देरी की मुख्य वजह असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव बताए जा रहे हैं। अभी तक चुनाव आयोग ने इन राज्यों में मतदान की तारीखों की घोषणा नहीं की है।
टीमों के होम वेन्यू भी चुनावी समीकरण में अहम हैं।
-
Kolkata Knight Riders का होम ग्राउंड Eden Gardens, कोलकाता में है।
- Advertisement -
-
Chennai Super Kings का घरेलू मैदान M. A. Chidambaram Stadium है।
-
Rajasthan Royals का दूसरा होम वेन्यू गुवाहाटी का Barsapara Cricket Stadium है।
गौरतलब है कि 2008 में लीग शुरू होने के बाद जब-जब देश में लोकसभा या विधानसभा चुनाव हुए हैं, तब टूर्नामेंट का शेड्यूल दो चरणों में जारी किया गया है। 2009, 2014, 2019 और 2024 में ऐसा किया जा चुका है। अब देखना होगा कि इस बार गवर्निंग काउंसिल चुनाव तारीखों का इंतजार करती है या पहले की तरह चरणबद्ध कार्यक्रम जारी करती है।

