बीकानेर। शहर में रविवार, 22 फरवरी को विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार जीएसएस और फीडर रखरखाव, पेड़ों की छंटाई तथा अन्य आवश्यक कार्यों के चलते अलग-अलग समय पर कई इलाकों में बिजली बंद रखी जाएगी।
सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
उदासर कृषि क्षेत्र, रिद्धि सिद्धि कॉलोनी, महादेव नगर, बीकानेर फिटनेस सेंटर क्षेत्र, जोधपुर-गंगानगर बायपास, महादेव एन्क्लेव, इरफान कॉलोनी, पेमासर रोड कृषि क्षेत्र, जय श्री मिनरल्स एंड सप्लायर्स, केजी माइंस सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
पारीक चौक, कसाई बाड़ा, बिन्नाणी चौक, सोनगिरी कुआ, दाऊजी मंदिर रोड, चुनगरों का मोहल्ला, जोशीवाड़ा, दो पीर क्षेत्र, डागा चौक, सिपाहियों का मोहल्ला, भाटियों का चौक, असाणियों का चौक, तेली बाड़ा, सिक्कों का मोहल्ला, रामपुरिया कॉलेज तथा बख्तावरों का कुआं क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।
सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
दैनिक भास्कर कार्यालय के पास, केसर देसर चौक, पिंक मॉडल स्कूल क्षेत्र, गिनानी, सेंट पब्लिक स्कूल के पास, नोबेल पब्लिक स्कूल के आसपास तथा पंचमुख हनुमान मंदिर क्षेत्र प्रभावित रहेगा।
- Advertisement -
सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
दद्दो का चौक और बड़ा बाजार रोड क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के अनुसार आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। कार्य पूर्ण होने के बाद बिजली आपूर्ति पुनः सुचारू कर दी जाएगी।

