बीकानेर। जीएसएस और विभिन्न फीडरों के रख-रखाव, पेड़ों की छंटाई तथा आवश्यक तकनीकी कार्यों के चलते शुक्रवार 13 फरवरी को शहर के कई इलाकों में निर्धारित समय के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। संबंधित विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा से बचने के लिए पहले से आवश्यक तैयारी करने की अपील की है।
सुबह 9:30 से दोपहर 1 बजे तक
इस अवधि में पब्लिक पार्क एरिया, तुलसी सर्किल, एक्सईएन ऑफिस और राजविलास कॉलोनी क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
इसी समय हरिजन बस्ती, डूडी पेट्रोल पंप, अंत्योदय नगर और हसन पार्षद वाले डीटीआर क्षेत्र में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक
दैनिक भास्कर कार्यालय के बाहर का क्षेत्र, केसर देसर चौक, नोबल पब्लिक स्कूल के आसपास तथा सेंट पब्लिक स्कूल क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी।
सुबह 10:50 से दोपहर 2 बजे तक
ठाकर फर्नीचर डीटीआर के पास, सेखों का मोहल्ला और रोशनी घर चौराहा क्षेत्र में करीब साढ़े तीन घंटे तक बिजली गुल रहेगी।
- Advertisement -
सुबह 7 से 8 बजे तक
करणी औद्योगिक क्षेत्र फीडर नंबर 6 में एक घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
दोपहर 3:30 से शाम 5:30 बजे तक
एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय फीडर नंबर 5 से जुड़े क्षेत्रों में दो घंटे की बिजली कटौती की जाएगी।
विभाग के अनुसार यह कार्य आवश्यक रख-रखाव और लाइन सुधार के लिए किए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की गई है।

