फरवरी का महीना वैदिक ज्योतिष की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। ग्रहों की बदलती चाल कई खास योग बना रही है, जिनका सीधा असर लोगों की आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है। जहां मंगल अपनी उच्च राशि मकर में रहकर रूचक राजयोग का निर्माण कर रहे हैं, वहीं 6 फरवरी 2026 को शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन एक और बड़ा संयोग बना रहा है।
द्रिक पंचांग के अनुसार शुक्र 6 फरवरी को सुबह 1:15 बजे मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में पहले से विराजमान राहु के साथ शुक्र की युति एक शक्तिशाली अपार धन योग का निर्माण करेगी, जो 2 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा। यह योग सभी राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन तीन राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभदायक साबित हो सकता है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह योग आय और लाभ के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। कमाई के नए अवसर सामने आ सकते हैं। व्यापारियों को मुनाफा और नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों का सहयोग मिलने के योग हैं। शिक्षा, बैंकिंग, मैनेजमेंट और कानून से जुड़े लोगों के लिए यह समय प्रगति वाला रह सकता है। परिवार का सहयोग आत्मविश्वास बढ़ाएगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र-राहु योग सुख-संपत्ति में वृद्धि का संकेत दे रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। रियल एस्टेट, शेयर बाजार और निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी और व्यापार में उन्नति के संकेत हैं। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा और विरोधियों पर बढ़त मिल सकती है।
- Advertisement -
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह योग बेहद शुभ माना जा रहा है, क्योंकि शुक्र-राहु की युति लग्न भाव में बन रही है। इससे भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। पारिवारिक सुख बढ़ेगा और पैतृक संपत्ति से लाभ के योग बन रहे हैं। रचनात्मक सोच और नए विचार व्यापार में सफलता दिला सकते हैं।

