Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: इंदिरा गांधी नहर के रेग्यूलेशन पर संकट, एक हजार क्यूसेक पानी की कटौती
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > इंदिरा गांधी नहर के रेग्यूलेशन पर संकट, एक हजार क्यूसेक पानी की कटौती
बीकानेर

इंदिरा गांधी नहर के रेग्यूलेशन पर संकट, एक हजार क्यूसेक पानी की कटौती

editor
editor Published January 24, 2026
Last updated: 2026/01/24 at 11:15 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर सहित राजस्थान के 12 जिलों को पेयजल और सिंचाई की आपूर्ति करने वाली इंदिरा गांधी नहर परियोजना (IGNP) में एक बार फिर संकट के हालात बन गए हैं। पंजाब की ओर से हरिके हैड से पानी की मात्रा कम किए जाने के बाद नहर का रेग्यूलेशन प्रभावित हो गया है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

पंजाब ने कॉमन बैंक की सुरक्षा का हवाला देते हुए एहतियातन नहर में पानी की कटौती की है। इसके चलते राजस्थान में आइजीएनपी का निर्धारित रेग्यूलेशन बिगड़ने लगा है। यदि जल्द पानी की मात्रा नहीं बढ़ाई गई, तो वरीयता वाली नहरों के प्रभावित होने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा।

जल संसाधन विभाग, हनुमानगढ़ द्वारा 21 जनवरी से आइजीएनपी में तीन में एक समूह का रेग्यूलेशन लागू किया गया है, जो बीबीएमबी के तय शेयर के अनुसार 13 मार्च तक प्रभावी रहेगा। इस व्यवस्था के तहत किसानों को अब 25 दिन के अंतराल में सिंचाई के लिए पानी मिलेगा, जबकि पहले चार में से दो समूह के रेग्यूलेशन में 17 दिन में पानी मिल रहा था।

पानी की कटौती से नया संकट
फिरोजपुर फीडर में बंदी के कारण पंजाब ने इंदिरा गांधी फीडर में भी पानी कम कर दिया है, जिससे हालात और बिगड़ गए हैं। इस स्थिति की जानकारी मिलते ही जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता सुनील कटारिया और अधीक्षण अभियंता रामाकिशन के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम हरिके हैड पहुंची और पंजाब के अधिकारियों से पानी बढ़ाने को लेकर बातचीत की।

- Advertisement -

7850 क्यूसेक की जरूरत, मिल रहा 6700
अधीक्षण अभियंता रामाकिशन के अनुसार, तीन में एक समूह के रेग्यूलेशन के लिए 7850 क्यूसेक पानी की आवश्यकता है, लेकिन फिलहाल हरिके हैड से केवल 6700 से 6800 क्यूसेक पानी ही मिल रहा है। यदि पानी की आपूर्ति नहीं बढ़ी, तो रेग्यूलेशन पूरी तरह प्रभावित हो सकता है। विभाग लगातार पंजाब से समन्वय कर स्थिति सुधारने का प्रयास कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी नहर परियोजना से बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चूरू, नागौर, जैसलमेर, जोधपुर सहित प्रदेश के कुल 12 जिलों को जलापूर्ति की जाती है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor January 24, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 16 मार्च से प्रारंभ
बीकानेर राजस्थान शिक्षा
नयाशहर में युवक से मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप
बीकानेर
खेत जाते युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देकर सोने की चैन और नकदी छीनी
बीकानेर
दो भाइयों पर लाठी-सरियों से हमला, जेब से 45 हजार रुपये छीने
बीकानेर
खेजड़ी संरक्षण कानून बनाने की तैयारी तेज, समिति ने किया विभिन्न राज्यों के कानूनों का अध्ययन
बीकानेर राजस्थान
खेलण दो गणगौर महोत्सव 16–17 मार्च को धरणीधर तालाब में, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू
बीकानेर
महिला पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने और मारपीट का प्रयास, मुकदमा दर्ज
बीकानेर
लूणकरणसर में बाइक स्लीप होने से गिरे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थानशिक्षा

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 16 मार्च से प्रारंभ

Published March 11, 2026
बीकानेर

नयाशहर में युवक से मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप

Published March 11, 2026
बीकानेर

खेत जाते युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देकर सोने की चैन और नकदी छीनी

Published March 11, 2026
बीकानेर

दो भाइयों पर लाठी-सरियों से हमला, जेब से 45 हजार रुपये छीने

Published March 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?