Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ऑपरेशन साइबर मुक्ति में उजागर हुआ राजस्थान-कम्बोडिया साइबर फ्रॉड नेटवर्क
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > ऑपरेशन साइबर मुक्ति में उजागर हुआ राजस्थान-कम्बोडिया साइबर फ्रॉड नेटवर्क
राजस्थान

ऑपरेशन साइबर मुक्ति में उजागर हुआ राजस्थान-कम्बोडिया साइबर फ्रॉड नेटवर्क

editor
editor Published January 20, 2026
Last updated: 2026/01/20 at 10:41 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस ने ‘ऑपरेशन साइबर मुक्ति’ के तहत अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के एक बड़े चीनी नेटवर्क का खुलासा किया है, जो कम्बोडिया से संचालित हो रहा था। इस अभियान का नेतृत्व उप महानिरीक्षक सह जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार बिश्नोई ने किया। कार्रवाई में 15 थानों की 25 से अधिक टीमें और 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने मुख्य दलाल सुरेश सेन (रामनगर, बानसूर) सहित कुल 26 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

जांच में सामने आया कि गिरोह युवकों को वियतनाम और थाईलैंड के रास्ते कम्बोडिया भेजता था, जहां उन्हें करीब 15 दिनों तक साइबर फ्रॉड की विशेष ट्रेनिंग दी जाती थी। बानसूर क्षेत्र से ही 50 से अधिक युवकों को विदेश भेजे जाने की पुष्टि हुई है। प्रशिक्षण के बाद ये युवक डिजिटल अरेस्ट, नकली ट्रेडिंग ऐप, फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को ठगते थे।

गिरोह खुद को सीबीआई, पुलिस, ईडी या कस्टम अधिकारी बताकर पीड़ितों को डराता था। साथ ही टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प और इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देकर निवेश के नाम पर ठगी की जाती थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि कम्बोडिया के फर्जी कॉल सेंटरों में भारत, पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के करीब 1000 से 1500 युवक काम कर रहे थे, जिन्हें तय वेतन के साथ इंसेंटिव भी दिया जाता था।

पुलिस ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय लेन-देन और नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच अभी जारी है। इस पूरे ऑपरेशन में साइबर सेल प्रभारी संदीप कुमार यादव की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि विदेश में नौकरी के नाम पर दिए जा रहे ऑफर्स की पूरी जांच करें और किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

- Advertisement -

Share News
Chat on WhatsApp

editor January 20, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 16 मार्च से प्रारंभ
बीकानेर राजस्थान शिक्षा
नयाशहर में युवक से मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप
बीकानेर
खेत जाते युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देकर सोने की चैन और नकदी छीनी
बीकानेर
दो भाइयों पर लाठी-सरियों से हमला, जेब से 45 हजार रुपये छीने
बीकानेर
खेजड़ी संरक्षण कानून बनाने की तैयारी तेज, समिति ने किया विभिन्न राज्यों के कानूनों का अध्ययन
बीकानेर राजस्थान
खेलण दो गणगौर महोत्सव 16–17 मार्च को धरणीधर तालाब में, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू
बीकानेर
महिला पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने और मारपीट का प्रयास, मुकदमा दर्ज
बीकानेर
लूणकरणसर में बाइक स्लीप होने से गिरे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थानशिक्षा

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 16 मार्च से प्रारंभ

Published March 11, 2026
बीकानेरराजस्थान

खेजड़ी संरक्षण कानून बनाने की तैयारी तेज, समिति ने किया विभिन्न राज्यों के कानूनों का अध्ययन

Published March 11, 2026
राजस्थान

खेत में ट्रॉली हाईटेंशन लाइन से टकराई, करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत

Published March 11, 2026
राजस्थान

मानसिक तनाव का खौफनाक अंत: दो बच्चों को कुएं में फेंक मां ने की आत्महत्या

Published March 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?