Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: कांस्टेबल भर्ती घोटाले में 38 के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस विभाग में हड़कंप – Rajasthan News
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > कांस्टेबल भर्ती घोटाले में 38 के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस विभाग में हड़कंप – Rajasthan News
राजस्थान

कांस्टेबल भर्ती घोटाले में 38 के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस विभाग में हड़कंप – Rajasthan News

editor
editor Published January 11, 2026
Last updated: 2026/01/11 at 8:33 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जालोर। राजस्थान पुलिस विभाग में कांस्टेबल भर्ती घोटाले का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। एसओजी मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर एसपी जालोर द्वारा गठित जांच कमेटी ने वर्ष 2018 और 2021 की भर्ती प्रक्रिया में संदिग्ध उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की। जांच में फर्जी दस्तावेज और डमी कैंडिडेट का इस्तेमाल कर सरकारी नौकरी पाने वाले कुल 38 कांस्टेबलों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Contents
2018 भर्ती में 26 के खिलाफ FIR2021 भर्ती में 12 के खिलाफ मामला

31 जुलाई 2024 को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, एसओजी जयपुर ने पिछले पांच वर्षों में हुई भर्तियों में फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज प्रस्तुत करने और डमी उम्मीदवारों के माध्यम से नौकरी प्राप्त करने की जांच के निर्देश दिए थे।

जांच का मुख्य आधार यह था कि परीक्षा देने वाला और नौकरी करने वाला व्यक्ति एक ही है या नहीं। इस सघन जांच में भर्ती किए गए कर्मचारियों के शैक्षणिक पात्रता दस्तावेज, आवेदन पत्र, फोटो और हस्ताक्षर का मिलान किया गया।

2018 भर्ती में 26 के खिलाफ FIR

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2018 में फर्जीवाड़े के आरोप में जैसाराम, दिनेश कुमार, अर्जुन कुमार, घेवरचंद, यशवंत सिंह, बदाराम, गोपीलाल, हरीश कुमार, नरपत सिंह, नपाराम, सुरेश कुमार, चतराराम, भाणाराम, रमेश कुमार, सुशीला कुमारी, शांतिलाल, देवीसिंह, जितेंद्र कुमार, राकेश कुमार, मुकेश कुमार, डूंगरा राम, रेवन्तीरमण और खुशीराम समेत कुल 26 उम्मीदवारों के खिलाफ FIR दर्ज की गई। जांच में उनके दस्तावेजों और वर्तमान हस्ताक्षरों में भिन्नता पाई गई।

- Advertisement -

2021 भर्ती में 12 के खिलाफ मामला

वर्ष 2021 की कांस्टेबल भर्ती में प्रदीप कुमार, अनिल कुमार, संजय कुमार, धनवंती, प्रियंका, ललिता, निरमा, सपना शर्मा, संदीप कुमार, पंकज कुमार और सोहनलाल के खिलाफ भी फर्जीवाड़े के मामले दर्ज किए गए हैं। इनके दस्तावेजों में भी भर्ती समय और वर्तमान हस्ताक्षरों में असंगति पाई गई।

एसपी जालोर ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाने का निर्णय लिया है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor January 11, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में गैस सिलेंडरों से भरी टैक्सी चालक के ऊपर चढ़ी, मौत
बीकानेर
इलाज के लिए अस्पतालों में भटकता रहा युवक, लापरवाही से मौत का आरोप
बीकानेर
बीकानेर परकोटे में मीटर बदलने पर बिजली कर्मचारियों और लोगों में हंगामा
बीकानेर
बीकानेर में व्यापारी से धोखाधड़ी, ढाई लाख का माल हड़पने का आरोप
बीकानेर
बीकानेर: मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहे व्यक्ति ने गंगाशहर में तोड़ा दम, जांच जारी
बीकानेर
बीकानेर में घर के बाहर बैठे बुजुर्ग को सांड ने कुचला, मौत
बीकानेर
बीकानेर में जमीन विवाद के दौरान महिला हेड कांस्टेबल पर तानी बंदूक
बीकानेर
बीकानेर के उदयरामसर क्षेत्र में मिली बमनुमा वस्तु, इलाके में मचा हड़कंप
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थानशिक्षा

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 16 मार्च से प्रारंभ

Published March 11, 2026
बीकानेरराजस्थान

खेजड़ी संरक्षण कानून बनाने की तैयारी तेज, समिति ने किया विभिन्न राज्यों के कानूनों का अध्ययन

Published March 11, 2026
राजस्थान

खेत में ट्रॉली हाईटेंशन लाइन से टकराई, करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत

Published March 11, 2026
राजस्थान

मानसिक तनाव का खौफनाक अंत: दो बच्चों को कुएं में फेंक मां ने की आत्महत्या

Published March 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?