Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान में खाद्य सुरक्षा गिव-अप अभियान की अवधि बढ़ी, अब फरवरी 2026 तक मौका
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > राजस्थान में खाद्य सुरक्षा गिव-अप अभियान की अवधि बढ़ी, अब फरवरी 2026 तक मौका
राजस्थान

राजस्थान में खाद्य सुरक्षा गिव-अप अभियान की अवधि बढ़ी, अब फरवरी 2026 तक मौका

editor
editor Published January 5, 2026
Last updated: 2026/01/05 at 2:23 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर सहित पूरे राजस्थान में खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ सही जरूरतमंदों तक पहुंचे, इसके लिए सरकार द्वारा चलाया जा रहा गिव-अप अभियान अब और आगे बढ़ा दिया गया है। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि जो लोग निर्धारित मानकों के अनुसार इस योजना के पात्र नहीं हैं, वे स्वेच्छा से योजना से बाहर आकर वास्तविक जरूरतमंदों के लिए रास्ता साफ करें।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत संचालित इस अभियान की अवधि को बढ़ाने के आदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से जारी किए गए हैं। नए निर्देशों के अनुसार अपात्र श्रेणी में आने वाले लाभार्थी अब 28 फरवरी 2026 तक खाद्य सुरक्षा योजना से अपना नाम स्वेच्छा से हटवा सकेंगे।

सरकारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि खाद्य सुरक्षा योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रतिमाह नियमानुसार गेहूं उपलब्ध कराया जाता है। वहीं राजस्थान खाद्य सुरक्षा नियम, 2023 की अनुसूची-1 में अपात्रता के मापदंड तय किए गए हैं। इनमें ऐसे परिवार शामिल हैं जिनका कोई सदस्य आयकर दाता हो, सरकारी, अर्धसरकारी या स्वायत्तशासी संस्था में कार्यरत हो, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय एक लाख रुपये से अधिक हो या जिनके पास चार पहिया वाहन हो, हालांकि आजीविका के लिए उपयोग में आने वाले वाहनों को इससे बाहर रखा गया है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन मानदंडों में आने वाले लाभार्थियों को योजना से बाहर आने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और स्वैच्छिक बनी रहे। इसके साथ ही सभी जिला रसद अधिकारियों को अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

- Advertisement -

निर्देशों के तहत जिला स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार, लाभार्थियों को जागरूक करने और अधिक से अधिक लोगों को गिव-अप अभियान से जोड़ने पर जोर दिया गया है। साथ ही अभियान की दैनिक प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से विभाग को भेजने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। यह आदेश सक्षम स्तर से अनुमोदित बताया गया है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor January 5, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

गर्मी को देखते हुए विद्युत तंत्र सुधारना जरूरी 
Bijali बीकानेर राजस्थान
आरटीई प्रवेश की लॉटरी जारी, 6.34 लाख अभिभावकों का इंतजार खत्म
बीकानेर
चूरू में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत
राजस्थान
शनिवार को पूरे दिन खुले रहेंगे बीकेईएसएल के बिजली बिल कैश काउंटर
बीकानेर
बीकानेर में गैस सिलेंडर वाहनों पर कड़ी निगरानी, जरूरत पर पुलिस तैनाती
बीकानेर
बीकानेर में शुक्रवार को कई क्षेत्रों में चार घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर में गैस सिलेंडरों से भरी टैक्सी चालक के ऊपर चढ़ी, मौत
बीकानेर
इलाज के लिए अस्पतालों में भटकता रहा युवक, लापरवाही से मौत का आरोप
बीकानेर

You Might Also Like

Bijaliबीकानेरराजस्थान

गर्मी को देखते हुए विद्युत तंत्र सुधारना जरूरी 

Published March 12, 2026
राजस्थान

चूरू में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

Published March 12, 2026
बीकानेरराजस्थानशिक्षा

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 16 मार्च से प्रारंभ

Published March 11, 2026
बीकानेरराजस्थान

खेजड़ी संरक्षण कानून बनाने की तैयारी तेज, समिति ने किया विभिन्न राज्यों के कानूनों का अध्ययन

Published March 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?