Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान में प्राइमरी छात्रों का बैग हल्का होगा, नई व्यवस्था लागू
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > राजस्थान में प्राइमरी छात्रों का बैग हल्का होगा, नई व्यवस्था लागू
राजस्थान

राजस्थान में प्राइमरी छात्रों का बैग हल्का होगा, नई व्यवस्था लागू

editor
editor Published January 4, 2026
Last updated: 2026/01/04 at 3:32 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। शिक्षा विभाग ने नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों के स्कूल बैग का बोझ कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है। इस नई व्यवस्था के लागू होने से प्राथमिक स्तर के बच्चों को अब भारी बस्ते ढोने की मजबूरी से काफी हद तक निजात मिलेगी।

शिक्षा विभाग के अनुसार, सत्र 2026-27 से कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें एक साथ न देकर दो चरणों में वितरित की जाएंगी। प्रत्येक चरण में सीमित संख्या में किताबें मिलने से बच्चों के स्कूल बैग का वजन मौजूदा स्थिति की तुलना में करीब 50 प्रतिशत तक कम हो जाएगा।

तिमाही आधार पर मिलेंगी किताबें
स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने बताया कि इस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए सत्र 2027-28 से पाठ्यपुस्तकों का वितरण तिमाही आधार पर करने की योजना है। इससे विद्यार्थियों को एक साथ सभी किताबें ढोने की जरूरत नहीं पड़ेगी और उनका शारीरिक भार काफी हद तक घट जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पढ़ाई को बच्चों के लिए बोझ नहीं, बल्कि एक सहज और आनंददायक अनुभव बनाना है। हल्का बैग बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनकी एकाग्रता और सीखने की क्षमता पर भी सकारात्मक असर डालेगा।

- Advertisement -

बच्चों और अभिभावकों दोनों को मिलेगा फायदा
शिक्षा विभाग का मानना है कि पुस्तक भार कम होने से विद्यार्थियों की स्कूल में नियमित उपस्थिति बढ़ेगी, पढ़ाई में रुचि विकसित होगी और अभिभावकों की चिंता भी कम होगी। यह निर्णय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप है, जिसमें बच्चों पर अनावश्यक शैक्षणिक दबाव कम करने और बाल-केंद्रित शिक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor January 4, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

गर्मी को देखते हुए विद्युत तंत्र सुधारना जरूरी 
Bijali बीकानेर राजस्थान
आरटीई प्रवेश की लॉटरी जारी, 6.34 लाख अभिभावकों का इंतजार खत्म
बीकानेर
चूरू में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत
राजस्थान
शनिवार को पूरे दिन खुले रहेंगे बीकेईएसएल के बिजली बिल कैश काउंटर
बीकानेर
बीकानेर में गैस सिलेंडर वाहनों पर कड़ी निगरानी, जरूरत पर पुलिस तैनाती
बीकानेर
बीकानेर में शुक्रवार को कई क्षेत्रों में चार घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर में गैस सिलेंडरों से भरी टैक्सी चालक के ऊपर चढ़ी, मौत
बीकानेर
इलाज के लिए अस्पतालों में भटकता रहा युवक, लापरवाही से मौत का आरोप
बीकानेर

You Might Also Like

Bijaliबीकानेरराजस्थान

गर्मी को देखते हुए विद्युत तंत्र सुधारना जरूरी 

Published March 12, 2026
राजस्थान

चूरू में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

Published March 12, 2026
बीकानेरराजस्थानशिक्षा

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 16 मार्च से प्रारंभ

Published March 11, 2026
बीकानेरराजस्थान

खेजड़ी संरक्षण कानून बनाने की तैयारी तेज, समिति ने किया विभिन्न राज्यों के कानूनों का अध्ययन

Published March 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?