Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले, स्क्रैपिंग नीति और रिफाइनरी लागत को मंजूरी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > राजस्थान कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले, स्क्रैपिंग नीति और रिफाइनरी लागत को मंजूरी
राजस्थान

राजस्थान कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले, स्क्रैपिंग नीति और रिफाइनरी लागत को मंजूरी

editor
editor Published December 31, 2025
Last updated: 2025/12/31 at 10:24 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई राजस्थान कैबिनेट बैठक में राज्य की औद्योगिक और बुनियादी ढांचे से जुड़ी अहम नीतियों पर मुहर लगी। बैठक में जहां राज्य के लिए नई वाहन स्क्रैपिंग नीति को मंजूरी दी गई, वहीं पचपदरा रिफाइनरी परियोजना की संशोधित लागत 79,459 करोड़ रुपये स्वीकृत की गई। इन फैसलों को प्रदेश की अर्थव्यवस्था और निवेश माहौल के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कैबिनेट बैठक के बाद डिप्टी मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने निर्णयों की विस्तृत जानकारी दी। डिप्टी सीएम ने बताया कि नई वाहन स्क्रैपिंग नीति के तहत राजस्थान में पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग फैसिलिटी को बढ़ावा दिया जाएगा और पूरी प्रक्रिया को केंद्र सरकार के वाहन पोर्टल से जोड़ा जाएगा, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

नई नीति के अनुसार 15 वर्ष से अधिक पुराने सरकारी वाहन, बिना फिटनेस या पंजीकरण वाले वाहन, दुर्घटनाग्रस्त या क्षतिग्रस्त वाहन, नीलामी में खरीदे गए कबाड़ वाहन तथा स्वेच्छा से स्क्रैप किए जाने वाले वाहन इस दायरे में आएंगे। अधिकृत स्क्रैपिंग केंद्र वाहन मालिक को सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट और सर्टिफिकेट ऑफ व्हीकल स्क्रैपिंग जारी करेंगे, जिन्हें डिजिटल रूप से पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

स्क्रैपिंग सर्टिफिकेट के आधार पर नए वाहन की खरीद पर मोटर वाहन कर में 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी, जिसकी अधिकतम सीमा एक लाख रुपये तय की गई है। साथ ही स्क्रैप किए गए वाहन के चेसिस नंबर के कट पीस को निर्धारित अवधि तक सुरक्षित रखने की व्यवस्था भी नीति में शामिल की गई है।

- Advertisement -

सरकार का मानना है कि इस नीति से स्टील, एल्युमिनियम, प्लास्टिक और रबर जैसी सामग्रियों का दोबारा उपयोग संभव होगा, जिससे ऑटोमोबाइल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को सस्ती कच्ची सामग्री मिलेगी। निवेश आकर्षित करने के लिए शुरुआती 20 पंजीकृत स्क्रैपिंग इकाइयों को पूंजी अनुदान, कर में छूट, ब्याज सब्सिडी, स्टांप ड्यूटी और बिजली शुल्क में राहत देने का भी प्रावधान किया गया है।

वहीं पचपदरा रिफाइनरी परियोजना को लेकर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि 9 मिलियन मैट्रिक टन वार्षिक क्षमता वाली इस रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स परियोजना के कार्य में मौजूदा सरकार के कार्यकाल में तेजी आई है। यह परियोजना राज्य सरकार और एचपीसीएल के बीच अप्रैल 2017 में हुए एमओयू के तहत शुरू की गई थी।

शुरुआत में इस परियोजना की लागत 43,129 करोड़ रुपये आंकी गई थी, जिसे बाद में पूर्ववर्ती सरकार के दौरान बढ़ाकर 72,937 करोड़ रुपये किया गया। जुलाई 2025 में एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड ने लागत में दूसरे संशोधन का प्रस्ताव राज्य सरकार को सौंपा था। इस प्रस्ताव का मूल्यांकन केंद्र सरकार के उपक्रम मेकॉन लिमिटेड से कराया गया, जिसके बाद गठित समिति की सिफारिशों के आधार पर संशोधित लागत को कैबिनेट की मंजूरी दी गई।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 31, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

गर्मी को देखते हुए विद्युत तंत्र सुधारना जरूरी 
Bijali बीकानेर राजस्थान
आरटीई प्रवेश की लॉटरी जारी, 6.34 लाख अभिभावकों का इंतजार खत्म
बीकानेर
चूरू में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत
राजस्थान
शनिवार को पूरे दिन खुले रहेंगे बीकेईएसएल के बिजली बिल कैश काउंटर
बीकानेर
बीकानेर में गैस सिलेंडर वाहनों पर कड़ी निगरानी, जरूरत पर पुलिस तैनाती
बीकानेर
बीकानेर में शुक्रवार को कई क्षेत्रों में चार घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर में गैस सिलेंडरों से भरी टैक्सी चालक के ऊपर चढ़ी, मौत
बीकानेर
इलाज के लिए अस्पतालों में भटकता रहा युवक, लापरवाही से मौत का आरोप
बीकानेर

You Might Also Like

Bijaliबीकानेरराजस्थान

गर्मी को देखते हुए विद्युत तंत्र सुधारना जरूरी 

Published March 12, 2026
राजस्थान

चूरू में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

Published March 12, 2026
बीकानेरराजस्थानशिक्षा

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 16 मार्च से प्रारंभ

Published March 11, 2026
बीकानेरराजस्थान

खेजड़ी संरक्षण कानून बनाने की तैयारी तेज, समिति ने किया विभिन्न राज्यों के कानूनों का अध्ययन

Published March 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?