Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: न रुक रही हिंसा, न मिल रही सुरक्षा: बांग्लादेश में एक और हिंदू की गोली मारकर हत्या
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > न रुक रही हिंसा, न मिल रही सुरक्षा: बांग्लादेश में एक और हिंदू की गोली मारकर हत्या
देश-दुनिया

न रुक रही हिंसा, न मिल रही सुरक्षा: बांग्लादेश में एक और हिंदू की गोली मारकर हत्या

editor
editor Published December 30, 2025
Last updated: 2025/12/30 at 5:57 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

ढाका/मयमनसिंह: बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक हिंदू युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात मयमनसिंह जिले की एक कपड़ा फैक्ट्री में हुई, जिसने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Contents
बैरक के भीतर चली गोली, अस्पताल में तोड़ा दमपुलिस ने आरोपी को दबोचाएक के बाद एक हिंदुओं की हत्या से बढ़ा आक्रोशदीपू के बाद अमृत मंडल की मौतअल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर सवाल

मृतक की पहचान बजेंद्र बिसवास के रूप में हुई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार शाम करीब 6:30 बजे फैक्ट्री परिसर में बने बैरक के अंदर यह घटना हुई। आरोपी नोमन मियां और बजेंद्र बिसवास दोनों उसी फैक्ट्री में तैनात थे।

बैरक के भीतर चली गोली, अस्पताल में तोड़ा दम

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर बातचीत हो रही थी। इसी दौरान आरोपी नोमन मियां ने अचानक हथियार निकाल लिया और गोली मारने की धमकी दी। कुछ ही पलों बाद उसने फायरिंग कर दी। गोली बजेंद्र बिसवास की बाईं जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

- Advertisement -

पुलिस ने आरोपी को दबोचा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नोमन मियां को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और हत्या के पीछे की असली वजह जानने की कोशिश की जा रही है।

एक के बाद एक हिंदुओं की हत्या से बढ़ा आक्रोश

गौरतलब है कि मयमनसिंह जिला पहले भी हिंदुओं के खिलाफ हिंसा को लेकर चर्चा में रहा है। कुछ दिन पहले इसी जिले में दीपू चंद्र दास की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि हत्या के बाद शव को पेड़ से बांधकर सार्वजनिक स्थान पर आग लगा दी गई थी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी।

दीपू के बाद अमृत मंडल की मौत

दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद अमृत मंडल की मौत ने हालात को और गंभीर बना दिया। अमृत मंडल को भी भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था। हालांकि उस मामले में यूनुस सरकार की ओर से बयान जारी कर कहा गया था कि यह सांप्रदायिक हिंसा नहीं, बल्कि कथित उगाही से परेशान लोगों की प्रतिक्रिया थी।

अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर सवाल

लगातार हो रही इन घटनाओं ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। मानवाधिकार संगठनों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें भी अब इन घटनाओं पर टिकी हैं। सवाल यह है कि आखिर कब तक अल्पसंख्यक इस तरह हिंसा का शिकार होते रहेंगे और क्या उन्हें पर्याप्त सुरक्षा मिल पाएगी।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 30, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

गर्मी को देखते हुए विद्युत तंत्र सुधारना जरूरी 
Bijali बीकानेर राजस्थान
आरटीई प्रवेश की लॉटरी जारी, 6.34 लाख अभिभावकों का इंतजार खत्म
बीकानेर
चूरू में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत
राजस्थान
शनिवार को पूरे दिन खुले रहेंगे बीकेईएसएल के बिजली बिल कैश काउंटर
बीकानेर
बीकानेर में गैस सिलेंडर वाहनों पर कड़ी निगरानी, जरूरत पर पुलिस तैनाती
बीकानेर
बीकानेर में शुक्रवार को कई क्षेत्रों में चार घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर में गैस सिलेंडरों से भरी टैक्सी चालक के ऊपर चढ़ी, मौत
बीकानेर
इलाज के लिए अस्पतालों में भटकता रहा युवक, लापरवाही से मौत का आरोप
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

जम्मू में शादी समारोह के दौरान पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग

Published March 12, 2026
देश-दुनिया

13 साल से कोमा में युवक को सुप्रीम कोर्ट ने दी पैसिव इच्छामृत्यु की अनुमति

Published March 11, 2026
देश-दुनिया

भारत फिर बना टी-20 विश्व चैंपियन, कीवी टीम को हराया

Published March 9, 2026
देश-दुनिया

IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से, चुनावों के कारण बदला शेड्यूल – National News

Published March 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?