बीकानेर। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग ने 2703 व्याख्यताओं के नियुक्ति प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। विभाग ने चयनित अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम जारी किया है, जिसके साथ ही नियुुक्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2024 आयोजित की गई थी और इसके परिणाम जारी कर दिए गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों की सूची शिक्षा निदेशालय के पास उपलब्ध है। अब निदेशालय 4 दिसंबर से 24 दिसंबर तक दस्तावेजों की जांच करेगा।
आयोग द्वारा राजनीति विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और भूगोल विषयों में चयनित 2703 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। निदेशालय ने दस्तावेज़ जांच के लिए विषयवार समय सारिणी भी जारी की है।
विषयवार अभ्यर्थी और दस्तावेज़ जांच तिथियाँ:
- Advertisement -
| विषय | अभ्यर्थी संख्या | दस्तावेज़ जांच तिथि |
|---|---|---|
| राजनीति विज्ञान | 5 | 4 दिसंबर |
| हिंदी | 918 | 10 से 15 दिसंबर |
| गणित | 390 | 19 व 20 दिसंबर |
| अंग्रेजी | 684 | 15 से 18 दिसंबर |
| संस्कृत | 125 | 4 दिसंबर |
| भूगोल | 581 | 22 से 24 दिसंबर |
शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि जल्द से जल्द सभी चयनित व्याख्यताओं को उनके पदस्थापन स्थल पर तैनात किया जाए, जिससे सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरी हो सके और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित हो।
