Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अर्द्धवार्षिक परीक्षा से पहले राहत, अब स्कूलों में सीमित शिक्षक ही SIR ड्यूटी पर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > अर्द्धवार्षिक परीक्षा से पहले राहत, अब स्कूलों में सीमित शिक्षक ही SIR ड्यूटी पर
बीकानेर

अर्द्धवार्षिक परीक्षा से पहले राहत, अब स्कूलों में सीमित शिक्षक ही SIR ड्यूटी पर

editor
editor Published November 16, 2025
Last updated: 2025/11/16 at 3:38 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राजस्थान में मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य के चलते 20 नवंबर से शुरू होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं पर संकट गहराने लगा था। अनेक स्कूलों में बड़ी संख्या में शिक्षक एसआईआर ड्यूटी में लगाए जाने के कारण नियमित कक्षाएं प्रभावित हो रही थीं और विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम समय पर पूरा नहीं हो पा रहा था। इसी समस्या को लेकर 15 नवंबर 2025 के अंक में लॉयन एक्सप्रेस ने “क्लासरूम खाली, टीचर अन्यत्र ड्यूटी पर” शीर्षक से विशेष रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इसके बाद सरकार ने इस मुद्दे पर गंभीरता दिखाते हुए बड़ा निर्णय लिया है।

Contents
एक-तिहाई से अधिक शिक्षक एसआईआर ड्यूटी पर नहीं लगाए जाएंगे20 नवंबर से 2 दिसंबर तक राज्य स्तरीय अर्द्धवार्षिक परीक्षाकेंद्राध्यक्ष को परीक्षा अवधि में एसआईआर से मुक्त किया जाएगावीक्षकों (Invigilators) की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश18 नवंबर तक परीक्षा सामग्री सौंपना अनिवार्यहेल्पडेस्क वाले विद्यालयों में अतिरिक्त पुलिस प्रबंधनएकल शिक्षक स्कूलों को ड्यूटी से छूटशिक्षकों को मिली बड़ी राहत

एक-तिहाई से अधिक शिक्षक एसआईआर ड्यूटी पर नहीं लगाए जाएंगे

प्रमुख शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी विद्यालय से एक-तिहाई से अधिक शिक्षकों को एसआईआर कार्य हेतु नियुक्त न किया जाए। इससे परीक्षा संचालन और विद्यार्थियों की पढ़ाई दोनों प्रभावित न हों।

20 नवंबर से 2 दिसंबर तक राज्य स्तरीय अर्द्धवार्षिक परीक्षा

निर्देशों के अनुसार 20 नवंबर से 02 दिसंबर 2025 तक सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा आयोजित की जानी है। इसी अवधि में एसआईआर कार्य भी चल रहा है, इसलिए शिक्षा विभाग ने जिम्मेदार अधिकारियों को कई अहम दिशानिर्देश जारी किए हैं।

केंद्राध्यक्ष को परीक्षा अवधि में एसआईआर से मुक्त किया जाएगा

यदि किसी स्कूल के केंद्राध्यक्ष की ड्यूटी एसआईआर में लगी है, तो राहत देते हुए उन्हें परीक्षा के दौरान एसआईआर कार्य से मुक्त किया जाएगा ताकि वे केंद्राधीक्षक के रूप में अपने दायित्व निभा सकें।

- Advertisement -

वीक्षकों (Invigilators) की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

  • यदि किसी केंद्र पर पर्याप्त वीक्षक उपलब्ध नहीं हैं, तो पीईईओ/यूसीईईओ परिक्षेत्र से वीक्षक लगाए जाएंगे।

  • आवश्यकता होने पर जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय)-माध्यमिक को नजदीकी पंचायत से वीक्षक लगाने का अधिकार भी दिया गया है।

18 नवंबर तक परीक्षा सामग्री सौंपना अनिवार्य

एसआईआर ड्यूटी में लगे परीक्षा प्रभारियों को 18 नवंबर तक सभी गोपनीय दस्तावेज, प्रश्नपत्र सामग्री और चाबियां केंद्राध्यक्ष को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

हेल्पडेस्क वाले विद्यालयों में अतिरिक्त पुलिस प्रबंधन

जहां एसआईआर हेल्पडेस्क संचालित हैं, वहां परीक्षा अवधि के दौरान सुरक्षा और गोपनीयता बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।

एकल शिक्षक स्कूलों को ड्यूटी से छूट

एकल शिक्षक वाले विद्यालयों से किसी भी शिक्षक को एसआईआर में नहीं लगाया जाएगा। अन्य स्कूलों में भी शिक्षक संख्या के अनुपात में ही ड्यूटी लगाई जाएगी।

शिक्षकों को मिली बड़ी राहत

राष्ट्रीय शिक्षक संघ के रवि आचार्य ने बताया कि संगठन की ओर से उठाए गए मुद्दे पर प्रमुख शासन सचिव ने संज्ञान लेते हुए शिक्षकों को राहत दी है। उन्होंने आदेश जारी कर स्पष्ट किया कि किसी भी विद्यालय से एक-तिहाई से अधिक शिक्षक एसआईआर कार्य में नहीं लगाए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई और परीक्षा संचालन दोनों सुचारू रहेंगे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor November 16, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 16 मार्च से प्रारंभ
बीकानेर राजस्थान शिक्षा
नयाशहर में युवक से मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप
बीकानेर
खेत जाते युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देकर सोने की चैन और नकदी छीनी
बीकानेर
दो भाइयों पर लाठी-सरियों से हमला, जेब से 45 हजार रुपये छीने
बीकानेर
खेजड़ी संरक्षण कानून बनाने की तैयारी तेज, समिति ने किया विभिन्न राज्यों के कानूनों का अध्ययन
बीकानेर राजस्थान
खेलण दो गणगौर महोत्सव 16–17 मार्च को धरणीधर तालाब में, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू
बीकानेर
महिला पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने और मारपीट का प्रयास, मुकदमा दर्ज
बीकानेर
लूणकरणसर में बाइक स्लीप होने से गिरे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थानशिक्षा

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 16 मार्च से प्रारंभ

Published March 11, 2026
बीकानेर

नयाशहर में युवक से मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप

Published March 11, 2026
बीकानेर

खेत जाते युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देकर सोने की चैन और नकदी छीनी

Published March 11, 2026
बीकानेर

दो भाइयों पर लाठी-सरियों से हमला, जेब से 45 हजार रुपये छीने

Published March 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?