शास्त्र सम्मत निर्णय: बीकानेर में 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी दीपावली, विद्वानों की बैठक में तय हुआ पर्व का दिन
बीकानेर। हर वर्ष की तरह इस बार भी दीपावली पर्व की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। आमजन के बीच यह भ्रम व्याप्त था कि दीपावली 20 को मनाई जाए या 21 अक्टूबर को। इस संशय को स्पष्ट करने के लिए बीकानेर के प्रमुख शास्त्रज्ञों और पंचांगकर्ताओं की एक विशेष बैठक रघुनाथ जी मंदिर में आयोजित की गई।
बैठक में शास्त्रों के गहन अध्ययन और पंचांगीय गणनाओं के आधार पर यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दीपावली पर्व 20 अक्टूबर 2025, सोमवार को मनाना शास्त्र सम्मत रहेगा।
प्रमुख शास्त्रीय आधार और पंचांग गणना
पंडित राजेंद्र किराडू ने बताया कि दीपावली का मुख्य कर्म, “प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजन”, शास्त्रों में वर्णित है।
- Advertisement -
-
20 अक्टूबर को अमावस्या दोपहर 3:18 बजे से शुरू होकर
-
21 अक्टूबर शाम 4:48 बजे तक रहेगी।
लेकिन 21 अक्टूबर को जब प्रदोष काल आता है, तब तक अमावस्या समाप्त हो चुकी होगी। ऐसे में 21 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजन शास्त्र अनुसार नहीं किया जा सकता।
प्रदोष काल + अमावस्या की पूर्ण उपलब्धता सिर्फ 20 अक्टूबर को है, इसलिए दीपावली का पूजन उसी दिन मान्य रहेगा।
दीपावली से जुड़े अन्य पर्वों की तिथियां भी तय
पंडित विमल किराडू ने बताया कि विद्वानों की बैठक में अन्य त्योहारों की तिथियां भी स्पष्ट की गईं:
-
रूप चौदस (नरक चतुर्दशी): 19 अक्टूबर
-
दीपावली: 20 अक्टूबर
-
गोवर्धन पूजा: 22 अक्टूबर
-
भाई दूज: 23 अक्टूबर
बैठक में शामिल हुए विद्वान
इस निर्णय बैठक में बीकानेर के प्रमुख पंचांगकर्ता और शास्त्रज्ञ शामिल हुए:
पंडित अशोक किराडू, पंडित दुर्गादास किराडू, पंडित मुरली पुरोहित, पंडित गोविंद किराडू, पंडित उमेश किराडू, पंडित रमेश किराडू, पंडित जुगल किशोर पुरोहित, पंडित चंद्र प्रकाश, विजय रंगा, मनमोहन व्यास और अन्य पंचांग विद्वान उपस्थित रहे।