Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सिर्फ 11 दिन का कोयला बचा, बड़े पावर कट का संकट
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > सिर्फ 11 दिन का कोयला बचा, बड़े पावर कट का संकट
राजस्थानव्यापारसूरतगढ़

सिर्फ 11 दिन का कोयला बचा, बड़े पावर कट का संकट

editor
editor Published September 22, 2022
Last updated: 2022/09/22 at 10:29 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर  राजस्थान में दिवाली पर बिजली का कमी हो सकती है। स्टेट सेक्टर की 2062 मेगावाट इंस्टॉल्ड कैपेसिटी की 9 पावर प्रोडक्शन यूनिटें बंद हो चुकी हैं। प्रदेश में सितंबर में प्रतिदिन पीक आवर्स में अधिकतम बिजली की खपत 15 हजार मेगावाट को पार कर चुकी है।

सूत्रों के मुताबिक उपलब्धता करीब 12500 मेगावाट है। 2500 मेगावाट बिजली कम पड़ रही है। छत्तीसगढ़ में राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) को अलॉट कोल माइंस पारसा ईस्ट एंड कैंटे बासन कोल ब्लॉक में कोयला खत्म हो गया है। इस कारण 9 रैक यानी 36000 मीट्रिक टन कोयला आना भी बंद हो गया है।

कोयले की सप्लाई में हुई इस कमी के कारण करीब 2000 मेगावाट बिजली प्रोडक्शन इससे प्रभावित होगा। ट्रेन की एक रैक में 4000 मीट्रिक टन कोयला आता है। प्रदेश के सभी 6 थर्मल प्लांट्स में केवल 11 दिन का ही कोयला स्टॉक बचा है।

यह कोयला फ्यूल के तौर पर बिजली घरों की पावर यूनिट्स को चलाने के काम आता है। केंद्र की गाइडलाइंस है कि 26 दिन का कोयला स्टॉक होना चाहिए। लेकिन पिछले 1 साल से ज्यादा वक्त से राजस्थान में केंद्रीय गाइडलाइंस का भी उल्लंघन हो रहा है।

दिवाली का त्योहारी सीजन आ रहा है। राजस्थान ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (RUVNL) की असेसमेंट रिपोर्ट में साल 2022-23 में प्रदेश में बिजली की पीक आवर्स में डिमांड 17757 मेगावाट तक पहुंचने का अनुमान है। जबकि उपलब्ध कैपेसिटी 12847 रहने का अनुमान है।

- Advertisement -

इस आधार पर 4910 मेगावाट बिजली की कमी पड़ेगी। माना जा रहा है कि इस त्योहारी सीजन में डिमांड 17700 मेगावाट तक पहुंच सकती है। कोयला सप्लाई और बिजली प्रोडक्शन के हालात नहीं सुधरे तो, प्रदेश के लोगों को बड़े पावर कट का सामना करना पड़ सकता है। राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) के CMD और अफसरों की घोर लापरवाही के कारण राजस्थान को आज बिजली संकट के हालत से गुजरना पड़ रहा है।

ऐसे हालात के बीच दिल्ली पहुंचे राजस्थान के ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी को केंद्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी ने केवल 3 रैक कोयला बढ़ाने पर सहमति दी है। साथ ही दो टूक कह दिया है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार से बात करें, ताकि राजस्थान को अलॉट और मंजूर की गई कोयला माइंस पर माइनिंग वर्क शुरू होकर कोयला सप्लाई शुरू हो सके।

छबड़ा थर्मल पावर प्लांट।

स्टेट सेक्टर में 2062 मेगावाट की 9 पावर यूनिट्स बंद

राजस्थान में स्टेट सेक्टर की 2062 मेगावाट इंस्टॉल्ड कैपेसिटी की 9 पावर प्रोडक्शन यूनिटें ठप हो चुकी हैं। सभी में टेक्नीकल समस्याओं जैसे- डैमेज, लीकेज जैसे कारणों का हवाला देते हुए बंद बताया गया है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor September 22, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 13 लाख की ठगी, बीकानेर से आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
आईजी टीम का बड़ा एक्शन, 5 किलो से ज्यादा अफीम जब्त
बीकानेर
छतरगढ़ में ‘Pakistan International Airlines’ लिखा गुब्बारा मिला
बीकानेर
जयपुर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
बीकानेर
बीकानेर में 13 फरवरी को अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली कटौती
बीकानेर
राजस्थान में अगले पांच दिनों में मौसम में हल्का बदलाव, बारिश की संभावना न्यून
राजस्थान
बीकानेर में बिजली समस्याओं के समाधान हेतु शुक्रवार जनसुनवाई, शनिवार कैश काउंटर खुलेंगे
बीकानेर
चौखुंटी में नयाशहर पुलिस की कार्रवाई, चार गिरफ्तार, तीन टैक्सियां सीज
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में अगले पांच दिनों में मौसम में हल्का बदलाव, बारिश की संभावना न्यून

Published February 12, 2026
राजस्थान

बेटे को बचाने टांके में कूदी मां, दो मासूम बच्चों समेत तीन की दर्दनाक मौत

Published February 12, 2026
राजस्थान

राजस्थान बजट 2026-27: कर्मचारियों, किसानों और जयपुर पर बड़ा दांव – Rajasthan News

Published February 11, 2026
राजस्थान

राजस्थान में कब शुरू होगी सरकारी भारत टैक्सी सेवा, जानिए पूरी योजना – Rajasthan News

Published February 7, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?