Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: खेजड़ी कटान पर बवाल: ग्रामीणों पर फायरिंग, 191 पेड़ काटे गए
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > खेजड़ी कटान पर बवाल: ग्रामीणों पर फायरिंग, 191 पेड़ काटे गए
बीकानेर

खेजड़ी कटान पर बवाल: ग्रामीणों पर फायरिंग, 191 पेड़ काटे गए

editor
editor Published July 24, 2025
Last updated: 2025/07/24 at 11:14 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

खेजड़ी कटान पर बवाल: ग्रामीणों पर फायरिंग, 191 पेड़ काटे गए

राज्य वृक्ष खेजड़ी की अवैध कटाई थमने का नाम नहीं ले रही है। एक ओर पर्यावरण प्रेमी लगातार इस गैरकानूनी गतिविधि का विरोध कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रशासन की निष्क्रियता चिंता का विषय बनी हुई है। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि अब ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर खेजड़ी बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

ताजा मामला भानीपुरा की रोही का है, जहां मंगलवार रात पेड़ काटने की सूचना पर गश्त कर रहे ग्रामीणों ने जब मौके पर जाकर विरोध किया, तो लकड़कटों ने उन पर फायरिंग कर दी और वाहन लेकर फरार हो गए। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार और पटवारी ने घटनास्थल पर 191 खेजड़ी के पेड़ों के कटे होने की पुष्टि की है।

पर्यावरण प्रेमियों की पहल
पर्यावरण कार्यकर्ता मोखराम धारणिया ने बताया कि आधी रात को मिली सूचना के आधार पर जब वे अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे, तो आरा मशीन से पेड़ काटते हुए कुछ लोग दिखाई दिए। रोकने पर उन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया और मौके से भाग निकले।

- Advertisement -

गांव में आक्रोश, सामूहिक कार्रवाई का निर्णय
घटना के बाद बुधवार सुबह भानीपुरा ग्राम पंचायत में ग्रामीणों की आपात बैठक हुई, जिसमें घटना की कड़ी निंदा करते हुए सामूहिक रूप से पूगल थाने में मामला दर्ज कराने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाए हैं कि पेड़ काटने वालों ने न केवल राज्य वृक्ष को अवैध रूप से काटा बल्कि ग्रामीणों पर फायरिंग कर जानलेवा हमला किया और धार्मिक भावनाएं भी आहत कीं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों की गिरफ्तारी हो, वाहनों व औजारों को जब्त किया जाए और मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए।

धरने-प्रदर्शन का भी नहीं हुआ असर
पिछले दो वर्षों से खेजड़ी सहित हरे पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर गांवों से लेकर जिला मुख्यालय तक कई बार धरने और प्रदर्शन हो चुके हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण अब रात-रात भर रोही में पहरा देकर पेड़ों की रक्षा करने को मजबूर हैं।

प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल
स्थानीय लोग और पर्यावरण प्रेमी लगातार प्रशासन को जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि अब भी दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।

यह घटना न केवल पर्यावरण के लिए खतरे की घंटी है, बल्कि यह भी दिखाती है कि राज्य वृक्ष के प्रति संवेदनशीलता सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor July 24, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में खुलेगा पहला आधुनिक गुरुकुल, योग-वेद और आयुर्वेद की शिक्षा
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में युवक की मौत मामले में नई जांच कमेटी गठित
बीकानेर
व्हाट्सऐप पर मिलेगी ई-मित्र की 100 से ज्यादा सरकारी सेवाएं
बीकानेर
अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए पंजीकरण शुरू, 1 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन
राजस्थान
घर में घुसकर हमला और पत्थरबाजी, महिला सहित कई लोगों पर केस दर्ज
बीकानेर
राजस्थान में 64 पुलिस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिले नए एसपी
राजस्थान
झुंझुनूं में हिस्ट्रीशीटर का पुलिस से सामना, गाड़ियों को टक्कर मारकर भागा
बीकानेर
सब्जी रेहड़ी लगाने वाले युवक से मारपीट, खाजूवाला थाने में मामला दर्ज
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में खुलेगा पहला आधुनिक गुरुकुल, योग-वेद और आयुर्वेद की शिक्षा

Published March 14, 2026
बीकानेर

पीबीएम अस्पताल में युवक की मौत मामले में नई जांच कमेटी गठित

Published March 14, 2026
बीकानेर

व्हाट्सऐप पर मिलेगी ई-मित्र की 100 से ज्यादा सरकारी सेवाएं

Published March 14, 2026
बीकानेर

घर में घुसकर हमला और पत्थरबाजी, महिला सहित कई लोगों पर केस दर्ज

Published March 14, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?